फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP issues its manifesto for UP Election 2022.

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र: सिंचाई की बिजली, सभी छात्राओं को स्कूटी, बुजुर्ग महिलाओं की यात्रा फ्री

Wed, 09 Feb 2022 12:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Feb 2022 12:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त हुआ है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
UP BJP issues its manifesto for UP Election 2022.
भाजपाने यूपी चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में ‘मिशन 300 प्लस’ को पूरा करने के लिए भाजपा ने मंगलवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी कर किसानों से लेकर छात्राओं तक कई सुविधाएं मुफ्त देने का संकल्प लिया। सत्ता में फिर आने पर भाजपा अगले पांच साल तक सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देगी। वहीं, कॉलेज जाने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली-दीपावली पर एक-एक रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त और स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को दो करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन निशुल्क दिया जाएगा।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 जारी किया। इसमें किसानों को लुभाने की कोशिश की है। उन्हें सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के साथ मुख्यमंत्री सिंचाई योजना लागू कर सभी लघु एवं सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल, तालाब और टैंक के लिए अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का संकल्प दोहराते हुए विलंब से भुगतान पर ब्याज भी दिलाने की घोषणा की।
विज्ञापन


सरकारी भर्तियों में दोगुने होंगे महिलाओं के पद
- भाजपा ने छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की घोषणा के साथ लोक सेवा आयोग समेत सभी सरकारी भर्तियों में महिलाओं के पदों को दोगुना करने का संकल्प लिया है।
- अगले पांच वर्ष में हर परिवार से कम से कम एक रोजगार और स्वरोजगार का अवसर देने, सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरने की घोषणा की है।

बुजुर्ग, दिव्यांगों की पेंशन बढ़ेगी
विधवा एवं निराश्रित महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये महीने करने की घोषणा की है।

लव जिहाद पर दस साल की सजा
भाजपा ने लव जिहाद पर कम से कम दस वर्ष की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान करने की घोषणा की है। गुंडे, माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए 18 मंडलों में एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 तक टीबी मुक्त बनेगा यूपी
भाजपा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से यूपी को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं को संकल्प पत्र में शामिल किया है। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के साथ प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटों को 4200 से बढ़ाकर 8400 करने की घोषणा की है। 6,000 डॉक्टर्स और 10,000 पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति जल्द करने का संकल्प लिया है।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की तेज होगी धार
भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धार को तेज करने के लिए संकल्प पत्र में उनसे जुड़े प्रतीकों को भी महत्व दिया है। अयोध्या में भगवान राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों और धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना, 2025 में दिव्य भव्य कुंभ का आयोजन करने और बुजुर्ग संतों, पुजारियों, पुरोहितों के समग्र कल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए एक विशेष बोर्ड गठित करने की घोषणा की है।

यूपी को नंबर वन बनाने का संकल्प
भाजपा ने संकल्प पत्र में  यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने,  उत्तर प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना करने, ईज ऑफ डूइंग में यूपी को नंबर वन बनाने का संकल्प लिया है। अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए  यूपी में दस लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित किया जाएगा।

यूपी में पहले कर्फ्यू लगता था, अब कांवड़ यात्रा निकलती है : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 2017 से पहले दंगों के कारण कर्फ्यू लगता था लेकिन अब कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जो संकल्प पत्र जारी किया है उसके एक-एक संकल्प को मंत्र मनाकर काम किया जाएगा। भाजपा ने प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। 2017 में जो कहा था वह करके दिखाया, अब जो कहेंगे वह भी करके दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष में प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। बहन, बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती है। पहले चेहरा देखकर योजना का लाभ दिया जाता था लेकिन भाजपा सरकार ने केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजना का लाभ भी पात्रता के आधार पर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया है।

Koo App

• बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी गांवों का समग्र विकास • जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में 2024 तक हर गाँव में 100% पाइप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे • रेल मार्ग, जल मार्ग और हवाई अड्डे के निर्माण को डबल इंजन की सरकार और गति देगी। • वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा विकसित करेंगे। #भाजपा_का_संकल्प

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 8 Feb 2022



Koo App

हर बेघर को घर - हम सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमन्तु जाति, पिछड़ा व वंचित एवं अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि तथा आवास की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। • प्रदेश में माँ अन्नपूर्णा कैंटीन की स्थापना जिसके अंतर्गत गरीबों के लिए न्यूनतम मूल्य पर भोजन की व्यवस्था करेंगे। #भाजपा_का_संकल्प

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 8 Feb 2022

योगी ने यूपी को बनाया सलामत प्रदेश : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल में यूपी को सुरक्षित और सलामत प्रदेश बनाया है। बीते 70 साल बनाम योगी सरकार के पांच साल में हर क्षेत्र में यूपी ने विकास कर मिसाल कायम की है। भाजपा ने वर्ष 2017 में यूपी को विकसित, सुरक्षित व अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया था, उसे पूरा किया है। शाह ने मंगलवार को ये बातें भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करने के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यूपी में राजनीति का अपराधीकरण और प्रशासन का राजनीतिकरण होता था। पांच वर्ष में योगी आदित्यनाथ ने इस व्यवस्था को समाप्त किया है। योगी सरकार ने पांच वर्ष में हर क्षेत्र में विकास और उपलब्धि हासिल कर यूपी के उज्ज्वल भविष्य की नींव डाली है। पहले यूपी में गोली कट्टे बनते थे, लेकिन सेना के लिए गोले और मिसाइल बनेगी। भाजपा ने 2017 के संकल्प पत्र में से 92 फीसदी वादे पूरे किए हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। वर्ष 2027 में जब जनता के बीच आएंगे तब इससे ज्यादा वादे पूर कर आएंगे। शाह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठा रहे थे। अगर यूपी की जनता ने वैक्सीन नहीं लगवाई होती तो कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करना मुश्किल होता। उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 300 पार सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed