फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP enters election mode, launches special campaign to counter opposition; these 24 departments are respon

यूपी: चुनावी मोड में आई भाजपा, विपक्ष की काट के लिए चलेगा विशेष अभियान; इन 24 विभागों को मिला जिम्मा

Mon, 02 Nov 2026 10:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Nov 2026 10:29 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से घेरने के लिए सड़क पर उतरने की रणनीति बनाई है। इसके अलावा पार्टी ने प्रकोष्ठ बनाए हैं। 

विज्ञापन
UP: BJP enters election mode, launches special campaign to counter opposition; these 24 departments are respon
यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और विपक्ष के नकारात्मक प्रचार का जवाब देने के लिए अपने 24 प्रकोष्ठों को सक्रिय कर दिया है। शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी, युवा, मजदूर और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों समेत विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क और संवाद बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रकोष्ठों को सौंपी गई है। साथ ही एसआईआर समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष को तथ्यात्मक जवाब देने वाले लोगों को तैयार करने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित प्रकोष्ठ संकुल की प्रदेश बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा ने पदाधिकारियों को चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सर्वव्यापी भाजपा को सर्वस्पर्शी बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की योजनाओं और फैसलों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाकर उन्हें संगठन से जोड़ना होगा। लगातार संपर्क के जरिये पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन तैयार करना होगा।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पदाधिकारी केवल प्रकोष्ठ संयोजक की भूमिका तक सीमित न रहें, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भागीदारी बढ़ाने और युवाओं, महिलाओं समेत सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संपर्क, संवाद और समन्वय से समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ना है। संगठन की जिम्मेदारी पूरी क्षमता, परिश्रम और समर्पण से निभाएं, ताकि चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में योगदान दे सकें। बैठक में प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सह समन्वयक संतराम यादव व मिथिलेश त्रिपाठी समेत 24 प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक और सदस्य शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा की पदयात्राओं से विपक्ष को घेरेगी पार्टी, तीन दिन तक चलेगा अभियान

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से घेरने के लिए सड़क पर उतरने की रणनीति बनाई है। पार्टी लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्राएं निकालकर विपक्ष के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेगी। इस अभियान का आगाज मंगलवार को राजधानी और बरेली से किया जाएगा। राजधानी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह नेतृत्व करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल होंगे।

अभियान प्रभारी और प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तीन से पांच नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को बरेली में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की अगुवाई में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिये विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे और कथित दोहरे मापदंड को जनता के बीच उजागर किया जाएगा।

जबकि चार नवंबर को गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पदयात्रा की अगुवाई करेंगे। इसी दिन प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य और कानपुर में ब्रजेश पाठक नेतृत्व करेंगे। जबकि पांच नवंबर को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान विपक्ष की देश विरोधी राजनीति, सत्ता परिवर्तन के खतरनाक एजेंडे को जनता के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed