{"_id":"6460714527041fb3f409de55","slug":"up-bjp-chief-says-we-will-win-all-80-seats-in-up-in-ls-polls-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत के संकल्प को मिली मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत के संकल्प को मिली मजबूती
Sun, 14 May 2023 10:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 May 2023 10:57 AM IST
सार
यूपी निकाय चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस जीत से नगरीय विकास में तेजी आएगी और लोकसभा में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने के संकल्प को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा निकाय चुनाव में पार्टी को मिला अभूतपूर्व समर्थन लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के संकल्प को मजबूती देगा। पार्टी की जीत पर उन्होंने मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता ने फिर विपक्ष की नकारात्मक राजनीतिक सोच को नकार कर सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास को तवज्जो दी है। पार्टी ने हर कार्यक्रम व अभियान को अंजाम तक पहुंचाकर जीत का स्वर्णिम इतिहास रचा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मेयर की आधी सीटों पर सपा ने दी BJP को सीधी टक्कर, कांग्रेस और बसपा के प्रदर्शन में भी गिरावट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के बागियों ने ही नहीं, अपनों ने भी बिगाड़ा खेल; योगी के इन मंत्रियों के वार्ड में हारे
प्रदेश में ट्रिपल इंजन जुड़ने से केंद्र व राज्य सरकार की नगरीय विकास की गति में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि खुशहाली व समृद्धि की ओर बढ़ता यूपी जनता के फैसले से और अधिक निखरेगा।
यही नहीं प्रदेश में सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों के स्वघोषित गढ़ों को ढहा कर जनता ने स्वार व छानबे विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी भाजपा गठबंधन को विजय का आशीर्वाद दिया है।