Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 trains to remain cancelled due to fog

Lucknow News: कोहरे में निरस्त रहेंगी 12 ट्रेनें

Mon, 30 Nov 2026 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
12 trains to remain cancelled due to fog
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। ट्रेनों के संचालन पर कोहरे की मार पड़ने वाली है। रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक 12 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही छह ट्रेनों के फेरों में कमी की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ हिमांशु राव ने बताया कि ट्रेन 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस व 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सात दिसंबर से पहली मार्च तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस और 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से पहली मार्च तक, 14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस पहली दिसंबर से 27 फरवरी तक, 14213 वाराणसी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 14214 नेपालगंज रोड-वाराणसी एक्सप्रेस, 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वेबसाइट www.indianrail.gov.in या एनटीईएस एप से ट्रेन की जानकारी लेकर ही सफर करें।


इन ट्रेनों के फेरों में होगी कमी
ट्रेन 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी। 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 11110 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed