Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Viewers should not judge films based on the noise on social media: Nimrat Kaur

फिल्मों का फैसला सोशल मीडिया के शोर से न करें दर्शक : निम्रत कौर

Mon, 30 Nov 2026 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Viewers should not judge films based on the noise on social media: Nimrat Kaur
निम्रत कौर
लखनऊ। सोशल मीडिया पर किसी फिल्म के लिए बन रही हाइप या आलोचना के आधार पर उसका मूल्यांकन नहीं करना चाहिए। कई बार सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं को देखकर दर्शक फिल्म से दूरी बना लेते हैं लेकिन बाद में वही फिल्म उन्हें अच्छी लगती है। सोशल मीडिया का मिजाज तेजी से बदलता है। यह एक तेज बुखार की तरह है जो जितनी जल्दी चढ़ता है उतनी ही जल्दी उतर भी जाता है। यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर का। उन्होंने एक विशेष बातचीत में सोशल मीडिया के दौर में फिल्मों के मूल्यांकन, दर्शकों की पसंद और अभिनेताओं पर पड़ने वाले दबाव को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

निम्रत ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह यह नहीं कह सकतीं कि सोशल मीडिया का दबाव किस पर पड़ता है लेकिन उनके हिसाब से ऐसा दबाव नहीं होना चाहिए। कई बार सोशल मीडिया की हाइप देखकर लोग सोचते हैं कि उन्हें यह फिल्म नहीं देखनी है जबकि बहुत सारे लोगों की तारीफ सुनकर वे फिल्म देखने पहुंचते हैं और उन्हें समझ आता है कि फिल्म तो अच्छी है। इसलिए सोशल मीडिया को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

अपनी पसंद से फैसले लें महिलाएं
अपने किरदारों के माध्यम से सशक्त महिला की छवि बनाने वाली निम्रत ने असल जिंदगी में महिला सशक्तीकरण की पहचान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब कोई लड़की या महिला अपने आसपास के लोगों की सोच और सदियों से चली आ रही रूढ़ियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के अपनी पसंद से फैसले लेती है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है, तो वही सशक्त है। आज हर महिला अपने आप में मजबूत है। जरूरत सिर्फ अपने भीतर झांककर अपनी ताकत पहचानने की है। किसी भी काम को अपनी वास्तविकता को ध्यान में रखकर करना चाहिए। हर चीज में उलझने के बजाय खुद पर फोकस करें और अपनी पहचान बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ का खानपान भी है पसंद
लखनऊ की इमारतों, खानपान और तहजीब की तारीफ करते हुए निम्रत ने कहा कि एक पंजाबी होने के नाते यहां का खाना हमेशा उनके दिमाग में रहता है। शुक्ला की चाट और शर्मा की चाय उन्हें हर मौसम में पसंद आती है लेकिन सर्दियों में यहां के खानपान का स्वाद अलग ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed