फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief says opposition will not be able to defeat BJP even in 2024.

UP BJP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, 2024 में भी मौका परस्त विपक्षी दलों के मंसूबों को नाकाम करेगी जनता

Mon, 20 Mar 2023 02:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Mar 2023 02:04 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा 2024 में भी मौकापरस्त दलों को हराने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
UP BJP chief says opposition will not be able to defeat BJP even in 2024.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कुछ मौका परस्त और स्वार्थी दल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के सपने देख रहे हैं। लेकिन, देश व प्रदेश की जनता 2014, 2017, 2019 और 2022 की तरह 2024 में भी इनके मंसूबों को नाकाम करेगी।
विज्ञापन


चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि इन दलों ने पहले भी तीन चुनावों में स्वार्थ और सत्ता के लिए चुनावी गठबंधन किए थे। चुनाव में असफल होने पर अपनी राह अलग कर ली। जिन लोगों ने यूपी में अपनी जमीन खो दी है वो अब दूसरे राज्यों में भाजपा को हराने के लिए अन्य दलों की बैसाखी का सहारा तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता ऐसे लोगों का असली रूप देख चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ...तो कुमार विश्वास नहीं बनना चाहते एमएलसी, भाजपा ने दिया विधान परिषद सदस्य बनने का प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 80 फीसदी प्राथमिक सहकारी समितियों पर भाजपा का कब्जा, लखनऊ में 76 में से 61 पर भाजपा जीती


चौधरी ने सपा पर आरोप लगाया कि वह एक बार फिर से जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति के सहारे चुनाव में जीत की योजनाएं बना रही है। सपा इस सच को स्वीकार नहीं कर पा रही कि देश में नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा सपा सरकार में देश में उत्तर प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और अपराध की राजधानी के रूप में बन गई थी। जनता अब तक सपा सरकार के कुशासन को भूली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed