फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BJP captures 80 percent of primary cooperative societies, BJP wins 61 out of 76 in Lucknow

UP News : 80 फीसदी प्राथमिक सहकारी समितियों पर भाजपा का कब्जा, लखनऊ में 76 में से 61 पर भाजपा जीती

Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Mar 2023 12:08 AM IST
सार

प्रदेश में 7148 सहकारी समितियों में से 7000 समितियों के चुनाव हुए हैं। रविवार को समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में करीब 6200 से अधिक समितियों में भाजपा के उम्मीदवार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बदायूं जिले की सभी 115 समितियों में भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन
UP News: BJP captures 80 percent of primary cooperative societies, BJP wins 61 out of 76 in Lucknow

विस्तार

प्राथमिक सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की है। प्रदेश में करीब 80 फीसदी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं कुछ जिलों में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। निर्दलीय भी बड़ी संख्या में बाजी मारी है। राजधानी लखनऊ में 81 प्राथमिक सहकारी समितियों में से 76 पर चुनाव हुए हैं। इसमें से 61 समितियों में भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं और सपा को सिर्फ दो समितियों में जीत मिली है। 13 समितियों में निर्दलीयों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


प्रदेश में 7148 सहकारी समितियों में से 7000 समितियों के चुनाव हुए हैं। रविवार को समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में करीब 6200 से अधिक समितियों में भाजपा के उम्मीदवार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बदायूं जिले की सभी 115 समितियों में भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के गृह जिले शाहजहांपुर में 115 समितियों में से 111 में भाजपा ने परचम फहराया है। वहीं तीन समितियों में निर्दलीय जीते हैं। एक समिति का चुनाव रद्द हुआ है। करीब पांच सौ से अधिक समितियों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अंबेडकर नगर में 90 समितियां है। पिछली बार वहां दस समितियों में ही भाजपा चुनाव जीती थी। इस बार 57 समितियों में भाजपा काबिज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed