फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News story of Shraddha’s downfall; SP candidate says, "I will embrace Islam"; Rajbhar makes a

UP Big News: सपा प्रत्याशी बोले- इस्लाम कबूल लूंगा, राजभर का मुसलमानों पर बयान; श्रद्धा के डाउनफॉल की कहानी

Fri, 23 Oct 2026 05:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 23 Oct 2026 05:31 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News story of Shraddha’s downfall; SP candidate says, "I will embrace Islam"; Rajbhar makes a
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News story of Shraddha’s downfall; SP candidate says, "I will embrace Islam"; Rajbhar makes a
सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

'लखनऊ जाकर कर लूंगा इस्लाम कबूल, आगरा में फूट-फूटकर रोए सपा के आकाश अग्रवाल

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान के दौरान गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रो दिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह लखनऊ की शादी ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News story of Shraddha’s downfall; SP candidate says, "I will embrace Islam"; Rajbhar makes a
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

राजभर बोले- मुसलमान कब तक बिछाएगा दूसरों की दरी

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खां से जेल में मुलाकात करने को लेकर निशाना साधा। अम्बेडकरनगर में उन्होंने कहा कि आजम खां लंबे समय से जेल में हैं, लेकिन अखिलेश यादव अब तक उनसे मिलने क्यों नहीं गए। राजभर ने इस मुलाकात को चुनावी जुमला करार देते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव चुनाव को ध्यान में रखकर आजम खां से मिलने पहुंचे हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुसलमानों को भी सत्ता में भागीदारी की इच्छा रखनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुसलमान कब तक दूसरों के लिए दरी बिछाता रहेगा। राजभर के मुताबिक, अखिलेश यादव चाहते हैं कि भाजपा के डर से मुसलमान सपा को वोट दें। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News story of Shraddha’s downfall; SP candidate says, "I will embrace Islam"; Rajbhar makes a
वायरल शादी के ड्रामे के बाद आया नया मोड़ - फोटो : amar ujala

75 साल के दूल्हे से रीना का यूटर्न, बोली- उस बुड्ढे से कभी नहीं करूंगी शादी

औरैया के सहायल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में छाए 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसुघर और रीना देवी के तथाकथित विवाह का मामले में अब नया मोड़ पर आ गया है। वायरल वीडियो और सगाई-हल्दी की रस्मों का नाटक करने वाली रीना देवी ने अब अपने एक नए वीडियो के साथ यूटर्न ले लिया है।

रीना ने दो टूक ऐलान कर दिया है कि वह उस बुड्ढे से कभी शादी नहीं करेगी और यह सारा ड्रामा सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स बटोरने के लिए रचा गया था। सहायल थाना क्षेत्र के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुघर और औरैया के दयालपुर की रहने वाली रीना देवी से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News story of Shraddha’s downfall; SP candidate says, "I will embrace Islam"; Rajbhar makes a
श्रद्धा दुबे की कहानी। - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा दुबे के डाउनफॉल की कहानी, अब ऐसी हो गई जिंदगी; देखें तस्वीरें

कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे की जिंदगी अब एक अलग मोड़ पर है। जिस जीवनशैली को लेकर वह चर्चा में रहती थी, उसके मुकाबले अब उसे पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। नागपुर से गिरफ्तारी के बाद लखनऊ लाई गई श्रद्धा के मामले में उसके आर्थिक लेनदेन, महंगे शौक और करीबी लोगों से जुड़े पहलुओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News story of Shraddha’s downfall; SP candidate says, "I will embrace Islam"; Rajbhar makes a
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आजम से मुलाकात के बाद अखिलेश बोले- जेल में तय हुई सपा की चुनावी रणनीति

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुलाकात भले एक साल बाद हुई लेकिन एक घंटे की इस बातचीत में विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में सपा की चुनावी रणनीति का खाका तैयार हो गया। इस मुलाकात में गठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दलों के साथ सपा के सीट बंटवारे और प्रत्याशियों के नामों पर दोनों दिग्गजों ने मंथन किया। 

इससे पहले अखिलेश यादव आठ अक्तूबर 2025 को आजम खां से रामपुर स्थित उनके आवास पर मिले थे। उस समय आजम खां जेल से बाहर थे। बृहस्पतिवार को उनके रामपुर आने और जेल में आजम खां से मुलाकात का कार्यक्रम जारी होते ही इस दौरे के राजनीतिक मायनों पर कसाय लगने लगे थे। जैसा अनुमान था, वैसा हुआ भी। जेल में आजम खां से मिलकर अखिलेश ने उनकी सेहत का हाल जानने के साथ-साथ सियासी मसलों पर लगभग एक घंटे चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed