फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Severe heat wave returns today, SP MP enraged by bulldozer demolition of mosque, former ACMO dies

UP Big News: आज से लौटा भीषण गर्मी का दौर, मस्जिद पर बुलडोजर चलने से भड़के सपा सांसद, पूर्व एसीएमओ की मौत

Sun, 07 Jun 2026 05:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:50 PM IST
सार

यूपी में कई दिनों तक राहत मिलने के बाद भीषण गर्मी का दौर फिर लौट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज धूप और उमस से तापमान में चार से छह डिग्री की बढ़ोतरी होगी। देखें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां

विज्ञापन
UP Big News: Severe heat wave returns today, SP MP enraged by bulldozer demolition of mosque, former ACMO dies
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत के बाद रविवार से भीषण गर्मी का दौर फिर लौट आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार चार से छह डिग्री तक पारा चढ़ सकता है। वहीं, संभल में मस्जिद ढहाने को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नाराजगी दिखाई है और एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए हैं। बिजनौर में हुए एक दर्दनाक हादसे में बिजनौर स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर रहे डॉ. महेंद्र की मौत हो गई। देखें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक इन जिलों में चलेगी लू; 4 ये 6 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिन लौटेंगे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


'ये दोहरा मापदंड...', मस्जिद पर चला बुलडोजर तो भड़क गए सपा सांसद बर्क, असद मुठभेड़ को भी बताया फर्जी
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने असद की मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए कई मुठभेड़ों पर भी सवाल उठाए। बर्क ने मुठभेड़-बुलडोजर के जरिए सजा दिए जाने का विरोध किया है। मस्जिद पर बुलडोर कार्रवाई पर सांसद ने कहा कि अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ यह कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, टायर के नीचे आने से पूर्व एसीएमओ डॉ. महेंद्र की दर्दनाक मौत
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर धर्मानगर गांव के पास यह दुर्घटना हुई। बिजनौर स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर रहे डॉ. महेंद्र बाइक से पीएचसी पर जा रहे थे, तभी उन्हें डंपर ने टक्कर मार दी। उनके परिजनों रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर

छात्राओं के माथे से हटवाया टीका, जीजीआईसी प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों की जांच शुरू
पूरनपुर के जीजीआईसी की प्रधानाचार्य पर छात्राओं से धर्म के आधार पर भेदभाव करने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर  


दुल्हन भागी तो निकाह में बैठा दी छोटी बहन, उसका भी निकला प्रेम प्रसंग, फिर जमकर हुआ बवाल
बरेली में निकाह से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो परिवार ने दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन को बैठा दिया। उसका भेद खुला तो दूल्हा हैरान रह गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed