फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: Severe Heat IMD Alert Heatwave Warning Till June 11 Aaj ka Mausam Lucknow

यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक इन जिलों में चलेगी लू; 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Sun, 07 Jun 2026 08:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Jun 2026 08:47 AM IST
सार

UP Weather Update Today : यूपी में भीषण गर्मी की आज से वापसी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार नौ से 11 जून तक कई जिलों में लू चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: Severe Heat IMD Alert Heatwave Warning Till June 11 Aaj ka Mausam Lucknow
यूपी में गर्मी का भीषण अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिन लौटेंगे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन




रविवार से पूरे प्रदेश में पारा धीरे-धीरे चढ़ना शुरू होगा। मंगलवार से 9 जून से 11 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू चलने की आशंका है। शनिवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश तथा तीखी धूप का प्रकोप रहा। वहीं पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में सुबह बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलीं। 
विज्ञापन


शनिवार को झांसी 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा, उरई, फतेहपुर और वाराणसी में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब मौसम शुष्क रहेगा और तपिश भरे दिनों की वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

झांसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बांदा में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उरई में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। फतेहपुर में भी 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।


 

तपिश बढ़ी, दो दिन बाद लू के आसार

 राजधानी में शनिवार को तपिश और उमस भरी हवा ने परेशान किया। तीखी धूप में देर तक टिकना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। पांच दिन में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 10 जून को लखनऊ में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नौ जून से गर्म हवाएं चलेंगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed