फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Rain spells trouble in UP; Commission not to blame for SP-Congress defeat.

UP Big News: यूपी में जानलेवा बारिश, "सपा-कांग्रेस की हार के लिए आयोग दोषी नहीं", "ये खुद घोटाले में शामिल"

Sun, 27 Sep 2026 05:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 27 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

यूपी में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। वहीं, चुनाव आयोग में उठे विवाद को लेकर सीएम योगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक-दूसरे पर वार-पलटवार किया। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
UP Big News: Rain spells trouble in UP; Commission not to blame for SP-Congress defeat.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में बीते तीन दिन से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। इसके कारण हुए हादसों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बारिश के कारण जलभराव, पोल व कच्चे घर गिरने से कई जिलों में मौतें हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी इससे जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, चुनाव आयोग में आपसी मतभेदों को लेकर उठे विवाद में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इन लोगों की हार के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार नहीं है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आयोग की गड़बड़ियों का बचाव करने वाले खुद भी घोटाले में शामिल हैं। इसके अलावा, कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में नए खुलासे हुए हैं। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने पति से अपने रिश्तों में दूरियों को लेकर कई खुलाासे किए हैं। वहीं, संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की आत्महत्या को लेकर भी कई नई सूचनाएं सामने आई हैं। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी: दर्दनाक बनीं 72 घंटे से हो रही लगातार बारिश, शनिवार शाम तक 58 मौतें; इन जिलों में आज भी रेड अलर्ट

यूपी में चक्रवाती बारिश अब समस्या बन गई है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन के साथ-साथ फसल भी प्रभावित हो रही है। बारिश के कारण हुए हादसों में प्रदेश भर में 58 लोगों की जान चली गई। तराई के नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: 'कांग्रेस-सपा जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषी'; योगी बोले-अपनी हरकतों के लिए मांगें माफी

लखनऊ में रविवार को प्रेस वार्ता में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को निशाने पर लिया। एसआईआर को लेकर कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर साज़िश का हिस्सा बनते रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- चुनाव में गड़बड़ी पर आयोग का बचाव करने वाले खुद घोटाले में शामिल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण सपा की सरकार यूपी में नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हमने कहा था कि सपा समर्थकों के वोट काटे गए। 2017 में हम समझ नहीं सके। पढ़ें पूरी खबर

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में नए खुलासे: 100 रुपये दे लारेब से बनवाई थी चाबी, इसलिए तोते की तरह जुर्म कबूलता गया सुब्रत

कानपुर के दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। 100 रुपये देकर लारेब से चाबी बनवाई थी। सुब्रत और विशाल शुरुआत में पुलिस को गुमराह कर रहे थे कि चाबी गुमटी में शालू ने बनवाई थी। पुलिस कमिश्नर के झांसे में आकर आरोपी बेटा सुब्रत तोते की तरह जुर्म कबूलता गया। पढ़ें पूरी खबर

प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने दी जान: ग्राइंडर से काटा प्राइवेट पार्ट, फिर छत से कूदा; सामने आया सीसीटीवी फुटेज
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक के चौथी मंजिल से गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि रसिक दुलारीशरण महाराज सड़क पर पैरों के बल गिरते हैं, सिर सड़क से टकराता है और फट जाता है। रसिक तड़पने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भी उन्हें देख हैरान रह जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर


हसीन जहां का खुलासा: शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने बड़ा खुलासा किया है। आरोप लगाया है कि मोहम्मद शमी से रिश्तों में दरार के लिए विधायक उमेश शर्मा जिम्मेदार थे। क्रिकेटर की पत्नी ने कहा कि 2018 में शमी परिवार में लौटना चाहते थे, उमेश के हस्तक्षेप के बाद सुलह नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed