फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Former BSP Assembly Speaker attacked with an axe; condition critical.

लखनऊ: बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 27 Sep 2026 07:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 27 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

मामले में अधिवक्ता पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Former BSP Assembly Speaker attacked with an axe; condition critical.

विस्तार

लखनऊ के पारा के सरोसा-भरोसा मोड़ के पास शनिवार शाम बसपा के पूर्व पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष राम प्रकाश गौतम के चेहरे पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उन्हें काफी चोटें आ गईं। पारा पुलिस ने उनकी अधिवक्ता पत्नी की तहरीर पर तीन आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के जरिये पारा में तिकुनिया नहर मोड़ के पास रहने वाले राम प्रकाश गौतम की पत्नी कंचन ने बताया कि सरोसा-भरोसा मोड़ के पास पति की हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार शाम करीब पांच बजे पति राम प्रकाश दुकान पहुंचे थे। कुछ देर बाद पड़ोसी जितेंद्र रावत कुल्हाड़ी लेकर दुकान पर पहुंचा और कुछ सामान दिखानी की बात कही।
विज्ञापन


इस बीच जितेंद्र के भाई संदीप और रंजीत भी दुकान पर आ गए। आरोप है कि पति सामान दिखा ही रहे थे तभी तीनों भाइयों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जितेंद्र ने कुल्हाड़ी से पति के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। सिर और जबड़े पर गंभीर चोट आने पर पति वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से राम प्रकाश को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि पारा पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों भाई भागे चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed