{"_id":"6ab8e0e4fc69c6c8aa05c846","slug":"up-akhilesh-yadav-says-those-defending-the-election-commission-are-themselves-involved-in-a-scam-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- चुनाव में गड़बड़ी पर आयोग का बचाव करने वाले खुद घोटाले में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- चुनाव में गड़बड़ी पर आयोग का बचाव करने वाले खुद घोटाले में शामिल
Sun, 27 Sep 2026 02:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:54 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर उठ रहे विवादों पर कहा कि जो लोग उनका बचाव कर रहे हैं। वो भी चुनाव में होने वाले वोटों के घोटाले में शामिल हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण सपा की सरकार यूपी में नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हमने कहा था कि सपा समर्थकों के वोट काटे गए। 2017 में हम समझ नहीं सके। हम मानते थे कि चुनाव आयोग ईमानदारी से और निष्पक्ष होकर काम कर रहा होगा पर ऐसा नहीं था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव में लंबे समय से गड़बड़ी कर रहा था पर अब सामने आ रही है। भाजपा के लोगों ने गांव-गांव से वोट कटवाने की कोशिश की और बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरकर भेजे। लखनऊ में एक ही व्यक्ति ने फॉर्म-7 भरकर 100 से ज्यादा वोट कटवाए जबकि एक व्यक्ति सिर्फ पांच लोगों के खिलाफ ही फॉर्म-7 जमा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव में गड़बड़ी पर आयोग का बचाव कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वो भी घोटाले में शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: 'कांग्रेस-सपा जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषी'; योगी बोले-अपनी हरकतों के लिए मांगें माफी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: दर्दनाक बनीं 72 घंटे से हो रही लगातार बारिश, शनिवार शाम तक 58 मौतें; इन जिलों में आज भी रेड अलर्ट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर को स्पेन बताया जाता है पर वहां तो जगह-जगह पानी भरा है। उन्होंने कहा कि जहां पर मेट्रो चलने का दावा किया जा रहा था वहां पर अब नाव चल रही है। इन लोगों ने सैफई के बारे में बहुत कुछ बोला है पर सीखा नहीं। इन लोगों को सैफई से सीखकर गोरखपुर में विकास करवाना चाहिए।
खिलाड़ियों की सभी मांगें घोषणापत्र में शामिल करेंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि घोषणापत्र में खिलाड़ियों की सभी मांगें शामिल की जाएंगी। ग्रामस्तर से लेकर राज्यस्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देंगे। स्ट्रक्चरल चेंज भी करेंगे। खिलाड़ियों के लिए भोजन से लेकर, डॉक्टर और इक्विपमेंट्स की व्यवस्था करेंगे।