फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev

UP Big News: नवंबर से ठंडा सितंबर, योगी बोले- टोटी चोरी होने पर पानी बहता रहेगा; अखिलेश का भाजपा पर बड़ा आरोप

Mon, 28 Sep 2026 05:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 28 Sep 2026 05:31 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- कोई टोटी चोरी कर लेगा तो पानी बहता रहेगा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकारी नौकरियों और गांवों के विकास को लेकर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नौजवानों के हक पर डकैती डाली, पिछड़ों-दलितों को योजनाओं से वंचित किया, नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, जिनके लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था, वही आज नए स्वरूप में नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदलते दिख रहे हैं। इनसे सावधान रहना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
मुरादाबाद में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

57 साल बाद नवंबर से ठंडा सितंबर

पूर्णिमा यानी भादो माह  के आखिरी दिन शनिवार को शहर व आसपास के इलाके ने इस सीजन की सबसे ज्यादा बरसात का सामना किया। शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार देर रात तक जारी रहा।

24 घंटे में 110 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे 57 वर्ष बाद सितंबर का महीना नवंबर से भी ठंडा हो गया। नवंबर माह का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि 26 सितंबर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव बोले- इस सरकार ने मदरसों के साथ भेदभाव किया

अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इस सरकार को कोई और दूसरा काम नहीं करना है। इनको सिर्फ लोगों को बांटना है। मदरसों के साथ इन्होंने भेदभाव किया है। भाजपा को सिर्फ तोड़ना आता है। आधी-अधूरी नौकरी और आधी-अधूरी शिक्षा देने का काम भाजपा ने किया था। हमारी सरकार आने पर सारी व्यवस्था ठीक कर देंगे। आने वाले समय हम शिक्षा मित्रों को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। उनको एक शिक्षके रूप में सम्मानित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर  

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला

अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि मतदाता के मन में इस बात को लेकर कोई संदेह न रहे कि उसका वोट किसी दूसरे प्रत्याशी को चला गया या किसी और के खाते में दर्ज हो गया। ऐसी स्थिति लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था में लोगों के भरोसे के लिए गंभीर होगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के एसए अपार्टमेंट में अचानक मची अफरातफरी, 400-500 लोगों को निकाला गया

लखनऊ में वजीरगंज क्षेत्र स्थित एसए अपार्टमेंट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट में करीब 400 से 500 लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। अपार्टमेंट को एहतियातन खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के गिरने की आशंका के चलते सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर    

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अचानक लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करनी पड़ीं दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार सुबह खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर पड़ा। मौसम खराब होने के कारण काठमांडू जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर डायवर्ट किया गया। दोनों विमान सुबह करीब 7.00 बजे के आसपास लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कुवैत से रात 10:15 बजे रवाना हुई जजीरा एयरवेज की उड़ान जे92539 सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे काठमांडू पहुंची। खराब मौसम के कारण विमान को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। 

विमान काफी देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटता रहा। इसके बाद इसे लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने सुबह 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। करीब दो घंटे बाद 8:33 बजे दोबारा रवाना हो गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

लखनऊ में नहीं दिल्ली में खुलेंगे कांग्रेस- सपा गठबंधन के रास्ते? 

नई दिल्ली में 30 सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक में यूपी चुनाव को लेकर भी बातचीत होने के पूरे आसार हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी इस बैठक में अपने रुख को पूरी तरह से सामने रखने की तैयारी में है। सपा नेतृत्व का स्पष्ट मानना है कि उत्तर प्रदेश में किसी भी सीट पर चर्चा तभी आगे बढ़ेगी जब कांग्रेस दावेदारी वाली सीटों के साथ अपने मजबूत और संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने रखेगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News November cooler than September; Yogi says water will flow if taps are stolen; Akhilesh lev
मुरादाबाद में एक साथ दिखे तीन तेंदुए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद में एक साथ छत पर दिखे तीन तेंदुए

ठाकुरद्वारा में वन विभाग की ओर से शेरपुर पट्टी में लगाए गए पिंजरे में एक और तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष बताई गई। वन विभाग के मुताबिक अब तक ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 15 समेत पूरे जिले में 20 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। गांव में करीब एक माह से यह तेंदुआ सक्रिय था। गांव में घुसकर कई कुत्तों को उठा कर ले गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed