फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan

यूपी: लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, कांग्रेस-सपाई बैरिकेडिंग पर चढ़े; 'इस्तीफा दो' के लगे नारे

Mon, 28 Sep 2026 08:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 28 Sep 2026 08:20 PM IST
सार

लखनऊ में एसआईआर को लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका, जिसके दौरान धक्का-मुक्की हुई और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में सोमवार को SIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर निगम मुख्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। चुनाव आयोग कार्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और कपड़े फाड़ दिए। बाद में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया गया।

विज्ञापन

UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
सपा छात्र सभा का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

SIR में गड़बड़ी का लगाया आरोप

मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन

UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को खींचकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने रास्ते में रोका

प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता जब कार्यालय की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

एसआईआर के दौरान धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर राजधानी में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। जिन्हें पुलिस ने नगर निगम कार्यालय के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
 
UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
पुलिस प्रदर्शन करने वालें को ले जाती। - फोटो : अमर उजाला

पुतला फूंकने और आगे बढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से उन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।

UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
हंगामा करते हुए जमीन में लेटे कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों व मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग कर रहे थे।
 
UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
कांग्रेस वाले बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। - फोटो : अमर उजाला
लालबाग चौराहे के पास तिकुनिया पार्क से निकले मार्च में जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, अमित श्रीवास्तव त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
 
UP Protest against Gyanesh Kumar in Lucknow Congress and SP workers climbed the barricades and raised slogan
कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, सोनभद्र, सीतापुर, रायबरेली और उन्नाव समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed