फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr

UP Big News: परिवार की पांच लाशें, अखिलेश का बड़ा बयान; दांत से काटी जीभ...2300 किलो चांदी ले उड़े व्यापारी

Tue, 20 Jan 2026 05:58 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 20 Jan 2026 05:58 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
up big news - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन


 

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
मथुरा में चांदी चोरी - फोटो : adobe stock

मथुरा में 2300 किलो चांदी ले उड़े व्यापारी, सर्विलांस पर लगाए मोबाइल

मथुरा सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। चांदी की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से जूझ रहे कारोबार को चांदी लेकर गायब होने वाले व्यापारियों ने बड़ा झटका लगाया है। बाजार में भरोसे का संकट पैदा होने के कारण लेनदेन बहुत सीमित रह गया है। अभी तक 2300 किलो चांदी के गायब होने की जानकारी मिली है। उधर, पुलिस भी गायब व्यापारियों की तलाश में जुट गई है। गायब कारोबारियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भी तक किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम

सहारनपुर में सरसावा कस्बे की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (35), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के गोली लगे शव बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार अशोक की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को माथे पर गोली मारी गई है। सभी के शव अपने-अपने बिस्तरों पर पड़े मिले। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को जारी किया नोटिस, कहा- साक्ष्य दें कि आप शंकराचार्य हैं

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रयागराज मेला प्राधिकरण के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नया मोड़ आ गया है। मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी करके कहा है कि आप 24 घंटे में स्पष्ट करें और प्रमाण दें कि आप शंकराचार्य हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बाद भी आप अपने नाम के आगे शंकराचार्य लिख रहे हैं जो कि शीर्ष अदालत के आदेश का उल्लंघन है। उधर, शंकराचार्य ने कहा कि हम भी मेला प्रशासन को नोटिस जारी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
रायबरेली में सांसद राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रायबरेली में राहुल गांधी बोले-सरकार ने धर्म का आडंबर ओढ़ा है

रायबरेली में सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें लड़ते रहना है और डरना नहीं है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार धर्म का आडंबर ओढ़े हुए है, जिसे बेनकाब करना आवश्यक है।

हमारी तीन टर्म की सरकार में मनरेगा का जो कांसेप्ट था, उसमें पंचायतों को जिम्मेदारी देने की बात थी। उनको फाइनेंसियल रिस्पांसिबिलिटी दी जाए। उस दौरान दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के जो गरीब लोग हैं, उनके लिए मिनिमम वेज बने। जिससे कम कहीं भी किसी को वेज न मिले। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
पत्नी ने दांत से काटकर पति की जीभ कर दी अलग - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में आधी रात बंद कमरे में पत्नी ने दांत से काटकर अलग की पति की जीभ

मोदीनगर के संजय नगर कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने ही पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल पति विपिन को तत्काल मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

बरेली में बच्चे की आंत में थी समस्या, झोलाछाप ने अंडकोष का कर दिया ऑपरेशन

बरेली के बारादरी क्षेत्र में क्लीनिक खोलकर बैठे झोलाछाप ने आंत की बीमारी से जूझ रहे बच्चे के अंडकोष का ऑपरेशन कर डाला। अधिक खून बहने के कारण बच्चे की हालत बिगड़ गई। पीड़ित बच्चे को परिजन पीजीआई लखनऊ लेकर गए तो झोलाछाप की करतूत का पता चला। बच्चे के पिता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
Noida Engineer Death Case - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियर युवराज की मौत मामले की जांच में जुटी एसआईटी, पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार

मॉल के बेसमेंट के लिए नोएडा में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर बढ़ते आक्रोश के बीच राज्य सरकार ने नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम को हटा दिया। इस घटना की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विजटाउन के मालिक बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। - फोटो : amar ujala

सीतापुर में बांका लेकर खुद की बलि देने ललिता देवी मंदिर पहुंचा युवक

नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर में एक युवक बांका लेकर पहुंच गया। युवक के अनुसार वह अपनी बलि देने आया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मछरेहटा के पहाड़पुर निवासी कुसेंन्द्र (26)  मंदिर में दर्शन करने के लिए गर्भगृह के अंदर प्रवेश कर रहा था। तभी वहीं ड्यूटी पर तैनात पर्यटन चौकी प्रभारी राजेश शुक्ला को उस पर शक हुआ क्योंकि  वह बारबार हाथ में पकड़े बैग को खोलकर देख रहा था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five bodies found in a family's home; man attempts self-sacrifice; cuts off wife's tongue and thr
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT channel

चुनावी मोड में अखिलेश यादव, बोले- यह 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे

लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा के सभी सांसदों की मीटिंग बुलाई। अखिलेश अपने सांसदों से आगामी चुनावी रणनीति और संगठन मजबूत करने की चर्चा की। हर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने सांसदों में कहा कि यह 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed