फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2300 Kg Silver Vanishes in Mathura Bullion Market Hit by Trust Crisis as Traders Go Missing

UP: 70 करोड़ की चांदी ले उड़े व्यापारी तो बाजार में पसरा सन्नाटा, सर्विलांस पर लगे मोबाइल; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 Jan 2026 05:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 05:43 PM IST
सार

मथुरा सराफा बाजार में चांदी के गबन की घटनाओं के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। अब तक करीब 2300 किलो चांदी गायब होने की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
2300 Kg Silver Vanishes in Mathura Bullion Market Hit by Trust Crisis as Traders Go Missing
मथुरा सराफा बाजार में सन्नाटा - फोटो : adobe stock

विस्तार

मथुरा सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। चांदी की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से जूझ रहे कारोबार को चांदी लेकर गायब होने वाले व्यापारियों ने बड़ा झटका लगाया है। बाजार में भरोसे का संकट पैदा होने के कारण लेनदेन बहुत सीमित रह गया है। अभी तक 2300 किलो चांदी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है, गायब होने की जानकारी मिली है। उधर, पुलिस भी गायब व्यापारियों की तलाश में जुट गई है। गायब कारोबारियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भी तक किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन




 

सराफा बाजार से दो व्यवसायियों के 1500 किलो चांदी लेकर गायब होने के साथ ही एक अन्य व्यापारी के 800 किलो की चांदी के गबन के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं के बाद कुछेक अन्य व्यापारी भी सामने आए हैं, जिनकी चांदी बाजार से ही जुड़े व्यापारियों के पास फंसी हुई है। वे न तो चांदी वापस करने को तैयार हैं और न ही रकम देने की स्थिति में हैं। ऐसे में चौक बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। ज्यादातर चांदी कारोबारी परेशान हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग होने के बाद भी बाजार में मंदी छाई हुई है। कारोबारियों का कहना है कि व्यापार करना मुश्किल हो गया है। बाजार में चांदी के गबन की कई घटनाएं होने के बाद कारोबारी चांदी का लेनदेन करने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ रहा है। माल तैयार भी नहीं हो पा रहा है। जो माल है, वह भी बाजार में मंदी होने के कारण बिक नहीं पा रहा है। 
 
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि यही हालात रहे तो चांदी के कारखानों में काम लगभग ठप हो गया है। सोमवार को चौक बाजार में दिन में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। दूसरी ओर, चांदी व्यापारियों के मामले में पुलिस टीमें और सर्विलांस टीमें लगातार काम कर रही हैं। लापता व्यापारियों की लोकेशन को तलाश किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed