Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Akhilesh targets the government over Azam Khan’s arrest; lawyer murdered; crackdown on the

UP Big News: आजम खां की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, अधिवक्ता की हत्या; शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा

Mon, 02 Nov 2026 05:39 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 02 Nov 2026 05:39 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Akhilesh targets the government over Azam Khan’s arrest; lawyer murdered; crackdown on the
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News Akhilesh targets the government over Azam Khan’s arrest; lawyer murdered; crackdown on the
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

आजम खां की दोबारा गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव का पहला बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान साहब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार उनके साथ अन्याय कर रही है। आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Akhilesh targets the government over Azam Khan’s arrest; lawyer murdered; crackdown on the
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अधिवक्ता का कत्ल, पैर छुए, कार से अगवा किया

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।

देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Akhilesh targets the government over Azam Khan’s arrest; lawyer murdered; crackdown on the
UP Controversy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है', सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का विवादित बयान

यूपी के मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव का एक वीडियो बयान किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवशंकर रहे हैं कि हमने अध्ययन किया है। शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है एकदम। जिसको कोई नहीं जानता। एक तो आधा कहेंगे। यहां कोई पंडित जी है बुरा न मानना। पंडित आधा मंत्र कहता है जो सुनाई नहीं देता। गिड़बिड़- गिड़बिड़ कहकर कहेंगे यहां 101 रुपये रख दो। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh targets the government over Azam Khan’s arrest; lawyer murdered; crackdown on the
शहजाद भट्टी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर एनआईए का शिकंजा

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के जरिये भारतीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शिकंजा कसा है। एजेंसी की लखनऊ इकाई ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। 

एनआईए अब नेटवर्क के विदेशी हैंडलरों, आर्थिक मदद के स्रोतों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के पूरे तंत्र का पता लगाएगी। जांच के दायरे में शहजाद भट्टी, उसका सहयोगी आबिद जट और उनसे जुड़े अन्य संदिग्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh targets the government over Azam Khan’s arrest; lawyer murdered; crackdown on the
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आजम खां, जौहर विवि के विस्तार संग गहराता गया विवाद

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय को साकार करने में सपा नेता आजम खां विवादों से घिरते चले गए। जैसे-जैसे विवि का विस्तार होता गया वैसे-वैसे विवाद भी गहराता गया। किसानों की जमीन पर जबरन कब्जे, सरकारी जमीन के इस्तेमाल और शत्रु संपत्ति को यूनिवर्सिटी में शामिल करने जैसे गंभीर आरोप लगे। विवि के लिए जमीन जुटाने के लिए नियम-कायदों को ताक पर रखने के मामले भी सामने आए।

दस बार विधायक और पांच बार प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके आजम खां ने जब जौहर विवि का निर्माण शुरू कराया तो उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी। सपा सरकार में जौहर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन हुआ और फिर यहां पढ़ाई भी शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed