फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS: JMB terrorists wanted to terrorize UP and Uttarakhand

यूपी एटीएस की धरपकड़: यूपी और उत्तराखंड को दहलाना चाहते थे जेएमबी के आतंकी, पूछताछ में मंसूबों का हुआ खुलासा

Mon, 16 Oct 2023 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 07:19 AM IST
सार

जांच में सामने आया है कि मुफक्किर उर्फ हमीदुल्लाह साथियों के साथ मिलकर यूपी में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने वाला था। इसके लिए सहारनपुर में ठिकाना बनाकर स्थानीय युवाओं को जिहाद करने और देश में शरिया कानून लागू करने के लिए भड़का रहा था।

विज्ञापन
UP ATS: JMB terrorists wanted to terrorize UP and Uttarakhand
आतंकवादी, डेमो पिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकी संगठन अलकायदा का इंडियन सबकांटिनेंट (एक्यूआईएस) माड्यूल और जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकी मध्य प्रदेश के बाद यूपी और उत्तराखंड में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके तमाम स्लीपर सेल दोनों राज्यों में ठिकाने बनाकर स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ब्रेनवॉश कर रहे थे। इसका खुलासा जेएमबी के संदिग्ध आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला से एटीएस की पूछताछ में हुआ है। उसके मंसूबों का पता लगने के बाद जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि मुफक्किर उर्फ हमीदुल्लाह साथियों के साथ मिलकर यूपी में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने वाला था। इसके लिए सहारनपुर में ठिकाना बनाकर स्थानीय युवाओं को जिहाद करने और देश में शरिया कानून लागू करने के लिए भड़का रहा था। दरअसल, मुफक्किर और उसके साथियों की मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनके मंसूबों के बारे में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भनक लगी थी। यह मामला एनआईए के सुपुर्द करने के बाद मुफक्किर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया, तो उसके सहारनपुर के ठिकाने के बारे में पता चला। वहीं, बीते जनवरी में यूपी एटीएस ने लखनऊ से जेएमबी के संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया, जो मुफक्किर की तरह युवाओं को बरगला रहा था।
विज्ञापन


एटीएस की जांच में सामने आया कि ये सभी बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ करके आए थे और सहारनपुर में ठिकाना बनाकर यूपी-उत्तराखंड में नेटवर्क बना रहे थे। अजहरुद्दीन बांग्लादेशी आतंकियों मुदस्सिर, अबु तलहा, एहसान, मुफक्किर से जुड़ा था और अल कायदा इंडियन सबकांटिनेंट और जेएमबी के मंसूबों को पूरा करने के लिए जिहादी साहित्य और भड़काऊ वीडियो के जरिये युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुफक्किर ने सहारनपुर में किसी महिला से शादी भी की थी, हालांकि इसकी पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ से ज्यादा स्लीपर सेल
जाच में पता चला है कि जेएमबी के सौ से ज्यादा स्लीपर सेल सहारनपुर और उत्तराखंड में सक्रिय हैं। अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को दबोचने के प्रयास में हैं। इनका मकसद युवाओं को बरगलाने के अलावा गोला-बारूद जुटाना है। यूपी एटीएस बीते पांच सालों में इस नेटवर्क से जुड़े करीब दो दर्जन आतंकियों को दबोच चुकी है। एनआईए ने भी इस मॉड्यूल के कई सदस्यों को मध्य प्रदेश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed