{"_id":"6260053c4b288a71877fe52f","slug":"up-ats-arrested-four-for-weapon-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एटीएस ने वाराणसी व हापुड़ से दो-दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एटीएस ने वाराणसी व हापुड़ से दो-दो को दबोचा
Wed, 20 Apr 2022 07:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:21 PM IST
सार
यूपीएटीएस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार को गिरफ्तार किया है। एटीएस को उनके पास से असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बरामद हुए हथियार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम दिनेश कुमार, रितेश पांडेय, अंकित कुमार व सत्यम कुमार हैं। इसमें दिनेश और रितेश को वाराणसी से और अंकित व सत्यम को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एटीएस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार व मध्य प्रदेश से अवैध तरीके से असलहे लाकर यूपी व दिल्ली में बेचे जाने की सूचना मिल रही थी जिस पर एटीएस की वाराणसी यूनिट काम कर रही थी। मंगलवार को एटीएस ने वाराणसी से दिनेश व रितेश को हिरासत में लिया जिनके पास से एक स्टेन गन 9 एमएम, दो मैगजीन, एक पिस्टल .32 बोर, दो मैगजीन बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह दोनों कई असलहे बेच चुके हैं। यह असलहे लेकर बक्सर, बिहार जाने वाले थे।
विज्ञापन
इन दोनों की सूचना पर एटीएस की नोएडा यूनिट ने अंकित और सत्यम को दो पिस्टल के साथ हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि यह असलहे मध्य प्रदेश के खंडवा से खरीदे थे। यह असलहे यूपी और दिल्ली में बेचे जाने थे। कुछ असलहे बेच भी दिए गए। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर वाराणसी और हापुड़ में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पहले भी पकड़े जा चुके हैं इस गिरोह के लोग
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि पहले भी इस गिरोह के कई सदस्य पकड़े जा चुके हैं। इस गिरोह में शामिल अंशु कुमार उर्फ टिंकू, दीपक तिवारी, अभिषेक राय, अमित सिंह, योगेश राय को बलिया पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के आरोप में इसी साल फरवरी में गिरफ्तार किया था।