फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS arrested a Bangladeshi terrorist

यूपी एटीएस के हाथ लगा बांग्लादेशी आतंकी, तीन संदिग्ध भी पकड़े गए

Mon, 07 Aug 2017 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
UP ATS arrested a Bangladeshi terrorist
अब्दुल्लाह

यूपी एटीएस और पुलिस ने रविवार तड़के मुजफ्फरनगर के गांव कुटेसरा से बांग्लादेशी आतंकवादी अब्दुल्ला अल मॉमून सहित छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन संदिग्ध देवबंद और दो शामली से पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आतंकी अब्दुल्ला बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप अंसार उल बांग्ला टीम का सक्रिय सदस्य है और इसके पास से फर्जी फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट, निर्वाचन अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की फर्जी मुहरें और 13 फर्जी आईडी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


एटीएस देवबंद में ठिकाना बनाए फैजान नाम के एक और संदिग्ध की तलाश में दबिश दे रही है। वह अब्दुल्ला के साथ मिलकर फर्जी आईडी तैयार करने और आतंकियों खासकर बांग्लादेशियों को भारत में सुरक्षित ठिकाना दिलाने में सहयोग करता रहा है।
विज्ञापन


 एटीएस के एडिशनल एसपी बृजेश श्रीवास्तव बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और एटीएस ( एंटी टैरेरिस्ट स्क्वाड) टीम के साथ रविवार सुबह करीब पांच बजे कुटेसरा पहुंचे और गांव में स्थित हुसैनिया मस्जिद को घेर लिया। यहां से मस्जिद के इमाम बांग्लादेश निवासी अब्दुल्ला अल मॉमून गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके कमरे की तलाशी लेकर वहां से फर्जी आईडी, दस्तावेज, पासपोर्ट और मोहरें बरामद की। एटीएस मात्र दस मिनट में पूरी कार्रवाई को अंजाम देकर इमाम को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से एटीएस की टीम देवबंद में डेरा डाले हुए थी। शनिवार रात टीम ने देवबंद के एक छात्रावास में छापा मारा और वहां से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। इन संदिग्धों में दानिश और अब्दुल वासित जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के रहने वाले हैं और अब्दुल रहमान भागलपुर, बिहार का रहने वाला है। इन तीनों के पास से बांग्लादेशी भाषा के साहित्य बरामद हुए हैं। इन तीनों का संबंध बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन से होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed