फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: SP says cough syrup accused are playing photo game, Deputy CM says we will hang them upside down

यूपी विधानसभा: सपा ने कहा कफ सिरप के आरोपी खेल रहे हैं फोटो का खेल, डिप्टी सीएम बोले हम उल्टा लटका देंगे

Tue, 23 Dec 2025 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Dec 2025 09:05 PM IST
सार

UP Assembly: यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को सत्ता और विपक्ष में भिड़ंत देखने को मिली। इस मामले में केशव मौर्या ने सपा को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन
UP Assembly: SP says cough syrup accused are playing photo game, Deputy CM says we will hang them upside down
केशव प्रसाद मौर्या ने बोला सपा पर हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधान परिषद में कोडीन कफ सिरप मामले में चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष ने एक-दूसरे पर खूब तीर चलाए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर तरह के माफिया को उल्टा लकटाना हमारी जिम्मेदारी है। एक भी माफिया नहीं बचेगा। सपा के शाहनवाज खान ने कहा कि हम फोटो-फोटो खेल रहे हैं, वहीं कफ सिरप मामले में आरोपी जमानत पा जा रहे हैं।

विज्ञापन


शाहनवाज खान ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये कहा कि इस घोटाले से जुड़े आरोपी उन्हें भी एक समारोह में मिले। हमसे ज्यादा उन्हें लोग घेरे खड़े थे। हमसे ज्यादा गाड़ियां उनके साथ थीं। सार्वजनिक जीवन में किसी के भी किसी के साथ फोटो हो सकते हैं। सपा के आशुतोष सिन्हा ने कहा कि शुभम जायसवाल तो छोटा पियादा है, इस घोटाले में सरकार के बड़े लोग शामिल हैं। शुभम को सुरक्षित पकड़कर लाया जाए। कहीं उसकी हत्या न करा दी जाए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। पूरा प्रदेश दहशत में है। साइबर अपराध भी बहुत बढ़ गए हैं। उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तक साइबर अपराध के 87175 केस दर्ज हुए। 74824 मामलों का निस्तारण कराया गया है। 53 हजार से ज्यादा अभियुक्त पकड़े गए हैं। डकैती के मामलों में 90 प्रतिशत, लूट में 84 प्रतिशत और हत्या में 46 प्रतिशत कमी हुई है। सपा और माफिया का हमेशा गठजोड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने उन्हें टोकते हुए कहा कि सबसे ज्यादा माफिया आज भाजपा से जुड़े हुए हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार की हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे सत्ता पाने के मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। कोडीन मामले में एक भी आरोपी नहीं बचेगा।

Trending Videos

अखिलेश को भेजूंगा लड्डू

केशव ने कहा, बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। मैंने उनसे (अखिलेश से) कहा था कि बिहार के परिणाम आने के बाद उन्हें लड्डू खिलाऊंगा। अब सपा अध्यक्ष ढूंढे से नहीं मिल रहे हैं। लगता है कि अब नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से ही सपा अध्यक्ष को लड्डू भेजने पड़ेंगे।

प्रदेश में चाइनीज मांझे से नहीं हुई कोई मौत : सुरेश खन्ना

 संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को सदन को बताया कि प्रदेश में चाइनीज मांझे से कोई मृत्यु होने का प्रकरण सामने नहीं आया है। वह सपा सदस्य रविदास मेहरोत्रा द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। हालांकि उन्होंने स्वीकारा कि स्थानीय कारीगरों द्वारा नाइलॉन और सिंथेटिक थ्रेड तथा कोटेड विद ग्लास थ्रेड का निर्माण किया जाता है। इसे चाइनीज मांझा बोला जाता है। इसकी वजह से 7 लोगों के घायल होने के घटनाएं हुई थीं, जिसमें से तीन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्रदेश में चीन में बना मांझा नहीं आता है।

हर जिले में खुले साइबर थाने, 84 हजार पुलिसकर्मी बने साइबर एक्सपर्ट
 प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक साइबर थाना खोला गया है। वहीं प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई है। अब तक 84 हजार पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम प्रशिक्षण पोर्टल के जरिये प्रशिक्षित किया जा चुका है। ये पुलिसकर्मी साइबर अपराध संबंधी कार्रवाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये जानकारी मंगलवार को विधानसभा में पूछे गए साइबर अपराध संबंधी प्रश्न पर सरकार की तरफ से जवाब दिया गया।

सरकार ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में केवल दो साइबर क्राइम थाने थे। एक लखनऊ व दूसरा गौतमबुद्धनगर में। जिससे साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करना चुनौती भरा था। इसलिए पहले रेंज वार और फिर जिलेवार साइबर थाने खोले गए। साइबर सेल भी बनाई गईं। इसके अलावा अब तक करीब 66 हजार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हेल्पलाइन नंबर 1930 है जो 24 घंटे रोजाना चलती हैं। यहां शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यहां मैनपॉवर भी बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed