फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Applicants of 69000 teachers recruitment meet to Deputy CM Keshav Prasad Maurya.

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को डिप्टी सीएम केशव ने दिलाया भरोसा, बोले- न्याय मिलेगा

Sat, 13 Jul 2024 11:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jul 2024 11:04 AM IST
सार

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करने के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी को भी पत्र लिखा है। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
UP: Applicants of 69000 teachers recruitment meet to Deputy CM Keshav Prasad Maurya.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : ANI

विस्तार

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उपमुख्यमंत्री ने आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द इस भर्ती में न्याय देने का पूरा भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप ने बताया कि इसी क्रम में अभ्यर्थियों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष को भी पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि इस भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश से रूठा मानसून, गलत साबित हुए मौसम विभाग के अनुमान, भारी बारिश की जगह दिखी धूप, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बाढ़: सरयू, राप्ती, शारदा, गर्रा नदियां उफान पर, सैंकड़ों गांव प्रभावित, शहर के अंदर तक घुसा पानी


अभ्यर्थियों ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की। ना ही इनकी संपत्ति की जांच की बल्कि इन अधिकारियों का प्रमोशन और कर दिया। यही कारण है कि आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को आज तक न्याय नहीं मिला है।

अभ्यर्थियों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री से कहा है कि वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। वह अभ्यर्थियों को जल्द न्याय दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed