फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon upset in the state, weather department's predictions proved wrong, scattered rain instead of heavy

यूपी: प्रदेश से रूठा मानसून, गलत साबित हुए मौसम विभाग के अनुमान, भारी बारिश की जगह दिखी धूप, उमस ने किया बेहाल

Sat, 13 Jul 2024 10:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jul 2024 10:47 AM IST
सार

Monsoon in UP: यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी गलत साबित हुई। लगातार दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सिर्फ बादलों की आवाजाही बनी रही पर बरसात नहीं हुई। 

विज्ञापन
UP: Monsoon upset in the state, weather department's predictions proved wrong, scattered rain instead of heavy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रदेश से मानसून मानों रूठ सा गया है। भारी बारिश के अनुमान के बीच दो दिन उमस और धूप के साथ बीते। मौसम विभाग के प्रदेश भर में भारी बारिश के पूर्वानुमान के उलट शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सिर्फ बादलों की आवाजाही रही। हालांकि गोरखपुर, महाराजगंज, वाराणसी, लखीमपुर जैसे कुछ इलाकों में बारिश हुई, लेकिन प्रदेश के बाकी हिस्सों में लोग बारिश का इंतजार करते रहे। दिन भर लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। शुक्रवार को दिन में कानपुर 38.4 डिग्री और हमीरपुर 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहे।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ दक्षिण की ओर है, इससे प्रदेश के दक्षिणी जिलों वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। रविवार से बारिश में कमी के आसार हैं।
विज्ञापन


राजधानी में अभी करना होगा बारिश का इंतजार
राजधानी में शुक्रवार को दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम तक कहीं कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। इससे लोगों को दिन भर की गर्मी और उमस से राहत मिली। हजरतगंज, महानगर, गोमती नगर, शहीद पथ, और शहर के कुछ इलाकों बारिश की फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी बारिश के लिए राजधानी के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को दिन के तापमान में .5 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ के दक्षिण की ओर खिसकने से छिटपुट बारिश के आसार हैं। अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed