{"_id":"6aeb5d2997cad26b4d014810","slug":"up-akhilesh-says-bjp-lost-ground-after-defeat-in-legislative-council-elections-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश बोले- विधान परिषद चुनाव में हार से खिसकी भाजपा की जमीन, कार्यकर्ताओं से बोले-दिन-रात एक कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश बोले- विधान परिषद चुनाव में हार से खिसकी भाजपा की जमीन, कार्यकर्ताओं से बोले-दिन-रात एक कर दें
Wed, 04 Nov 2026 10:22 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:22 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: अखिलेश बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए के कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से दिन-रात मेहनत कर विधानसभा चुनाव जीतना है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव और अब विधान परिषद चुनाव में हार से भाजपा की जमीन खिसक चुकी है। विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों पर सपा को भाजपा से ज्यादा मत मिले हैं। झूठ, लूट और बेईमानी भाजपा की पहचान बन चुकी है। भाजपा नेता सपा नेतृत्व और पीडीए पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर रहे हैं। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। मतदाता सूची में नाम रहेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा।
विज्ञापन
अखिलेश बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए के कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से दिन-रात मेहनत कर विधानसभा चुनाव जीतना है और भाजपा को हमेशा के लिए हराना है। भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है। पहले उसकी जमीन खिसकी और अब वह अंगद का पैर कहां रखेगी। भाजपा नेता जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य के साथ काम करने और भाजपा के किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील की। कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता मतदाता सूची पर नजर रखें। अपना और आसपास के लोगों का नाम सूची में जरूर जांचें। एक भी वोट नहीं कटना चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में गरीबों का पूरी तरह निशुल्क इलाज होगा। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को बेहतर बनाया जाएगा। गरीबों को इलाज के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को बर्बाद कर दिया है।