फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: नैमिष और वरुण विहार के 2,243 परिवारों को लॉटरी से मिले भूखंड

Wed, 04 Nov 2026 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news

विज्ञापन

नैमिष और वरुण विहार के 2,243 परिवारों को लॉटरी से मिले भूखंड


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने दिवाली से पहले नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के आवेदकों के मध्य भूखखंडो का आवंटन किया। बुधवार को दोनों योजनाओं के प्रथम चरण के 2,243 भूखंड का लॉटरी से आवंटन किया गया। अब बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अन्य श्रेणी भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा।


अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर सभागार में वरुण विहार योजना के प्रथम चरण की लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया गया। पहले दिन 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 1,522 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया गया। अब बृहस्पतिवार को 200 वर्ग मीटर के 617 एवं शुक्रवार को 162, 288, 300 एवं 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 727 भूखंडों का लॉटरी ड्रॉ किया जाएगा। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण की लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया गया। पहले दिन 72 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 197 एवं 112.5 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 524 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया गया। अब बृहस्पतिवार को 162 एवं 200 वर्ग मीटर के 819 एवं शुक्रवार को 288 एवं 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 133 भूखण्डों का लॉटरी ड्रॉ किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed