फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh's scathing attack on the FIR lodged against Etawah storytellers, said this is a lying government

यूपी: इटावा के कथावाचकों पर हुई एफआईआर पर अखिलेश का तीखा हमला, कहा- ये झूठ बोलने वाली सरकार

Thu, 26 Jun 2025 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Jun 2025 08:48 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश ने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री सोशलिस्ट और सेकुलरिज्म के बारे में बहुत बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि जो सोशलिस्टों के खिलाफ है, वही सेकुलर के खिलाफ है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh's scathing attack on the FIR lodged against Etawah storytellers, said this is a lying government
पीटे गए कथावाचक के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा में भागवत कथा वाचकों के खिलाफ एफआईआर को लेकर कहा कि इस सरकार में कुछ भी हो सकता है। इस सरकार में जिसका अपमान होता है, मारा पीटा जाता है, उसी का उत्पीड़न होता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग शंकराचार्याे से झूठ बोल सकते हैं, गंगा में स्नान करने के बाद झूठ बोल सकते हैं, कुम्भ में मरने वालों की संख्या पर झूठ बोल सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं।बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता में पहुंचने के लिए तो संविधान की बात करती है लेकिन जब सत्ता में आ जाती है तब संविधान नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि सोशलिस्ट और सेकुलरिस्ट होने के लिए बडे़ दिल वाला होना चाहिए। हार्टलेस लोग इसका हमेशा विरोध करते है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री सोशलिस्ट और सेकुलरिज्म के बारे में बहुत बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि जो सोशलिस्टों के खिलाफ है, वही सेकुलर के खिलाफ है। तंज कसा कि जो लोग हर समय अपने बारे में सोचते हैं, वे केवल अपने दंभ और अहंकार में रहते हैं, उन्हें समाज से कुछ लेना देना नही रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द, सकारात्मक राजनीति की बुनियादी बाते हैं, जिसे साम्प्रदायिक राजनीति करने वाले स्वीकार नहीं कर सकते है क्योंकि उनकी आधार ही सांप्रदायिक है इसीलिए पीडीए की ताकत व्यक्तिवादी लोगों के लिए चुनौती बन गई है। सपा प्रमुख ने कहा कि आंकड़े खुद बताते हैं कि प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि भाजपा बिहार में बहुत बुरी तरह से हार रही है। समाजवादी पार्टी बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता प्रसाद और लाल बिहारी पर हमला की जांच वरना साजिश मानेंगे

अखिलेश यादव ने गोरखपुर के दौरे के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडेय और लाल बिहारी यादव पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो अन्यथा ये माना जाएगा कि इसके पीछे सोची-समझी साजिश रची गयी थी। अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ में जमीन-मकान का मुआवजा सहमति से नहीं बल्कि बाजार की कीमत के हिसाब से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘कॉरिडोर’ के नाम पर एक बहुत बड़ा भाजपाई लूट तंत्र सक्रिय है, जो तरह-तरह के बहाने करके आसपास के लोगों की जमीन औने-पौने दाम में ले लेता है और बाद में ऊंचे दामों में बेच देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed