फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ajay Rai says the Nishad community is being subjected to abuse at the behest of the BJP; it is all happeni

यूपी: अजय राय बोले- भाजपा के इशारे पर निषाद समाज को दी जा रही गाली, सबकुछ सीएम-पीएम के संरक्षण में हो रहा

Wed, 26 Aug 2026 08:19 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

रेउसा पुल के पास तेज रफ्तार बस की बाइक से टक्कर में दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका तीन वर्षीय बेटा घायल हो गया। पति ने मौके पर दम तोड़ा और गंभीर घायल पत्नी की अस्पताल पहुंचने पर मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Ajay Rai says the Nishad community is being subjected to abuse at the behest of the BJP; it is all happeni
अजय राय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में उनके लोगों द्वारा पूरे निषाद समाज को गालियां दी जा रही हैं। भाजपा ने निषाद समाज का अपमान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता को जिस प्रकार चैनल पर लाइव प्रसारण में गालियां व धमकी भाजपा समर्थित राजू दास द्वारा दी गयी और अभी तक राजू दास पर अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की गयी, इससे स्पष्ट है कि राजू दास को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। इनके संरक्षण में निषाद समाज के नेताओं को गालियां दिलायी जा रही है।

विज्ञापन

 

 

मुख्यमंत्री अब दिन-रात झूठ बोलते हैं

उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी पर दूध का दूध-पानी का पानी, जैसा झूठा बयान देने वाले मुख्यमंत्री को यही निषाद समाज 2027 के विधानसभा चुनाव में दूध का दूध और पानी का पानी का असली अर्थ समझाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री अब दिन-रात झूठ बोलते हैं, सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं, झूठी घोषणाएं करते हैं।

उन्होंने कहा कि चकिया में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, जौनपुर में 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गाजियाबाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म, गोरखपुर में 10 वर्ष की बच्ची को सिपाही द्वारा अगवा कर दुष्कर्म और हत्या की गयी, क्या इन घटनाओं में एन्काउण्टर-हाफ एनकाउंटर या बुलडोजर की कार्यवाही हुई? कांग्रेस ने निषाद समाज को तालाब, नौका घाट, बालू घाट और जमीन के पट्टे दिये जिसे भाजपा ने छीनने का काम किया। अब उनके पारंपरिक भोजन पर भी सवाल खड़ा कर उसे भी छीनने का काम कर रही है।

 

निषाद समाज में बहुत रोष 

कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि देश की सभी मां हमारी मां हैं और हम सभी माताओं का सम्मान करते हैं। उनके सम्मान में शीश झुकाते हैं। जिस प्रकार लाइव डिबेट में भाजपा समर्थित तथाकथित महंत राजू दास ने निषाद समाज का अपमान किया, उन्हें गाली दी, यदि उन्हें राजू दास की मां मिल जाएं तो वह उनका पैर छुएंगे। पूंछेंगे कि बेटे को कैसा संस्कार दिया है। यह हमारा संस्कार है और गालीबाज राजू दास का वह संस्कार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से प्रदेश के निषाद समाज में बहुत रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed