{"_id":"6aa543f42ed0ba30bc0104c7","slug":"state-finance-and-accounts-employees-association-election-concludes-nagendra-bhushan-pandey-elected-president-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: राजकीय वित्त व लेखा कर्मचारी एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नागेंद्र भूषण पांडेय अध्यक्ष; विशाल बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: राजकीय वित्त व लेखा कर्मचारी एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नागेंद्र भूषण पांडेय अध्यक्ष; विशाल बने महामंत्री
Sat, 12 Sep 2026 05:52 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:52 PM IST
सार
राजकीय वित्त व लेखा (शिक्षा) कर्मचारी एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। इसमें नागेंद्र भूषण पांडेय अध्यक्ष तो विशाल महामंत्री चुने गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शपथ लेते नवनियुक्त पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार को राजकीय वित्त व लेखा (शिक्षा) कर्मचारी एसोसिएशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव जगतनारायण रोड स्थित बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया में सभी प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। चुनाव अधिकारी सत्य शंकर मिश्रा ने बताया कि कार्यकारिणी के चुनाव में नागेंद्र भूषण पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा, महामंत्री विशाल कुमार उपाध्याय और कोषाध्यक्ष रवि कुमार को चुना गया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश (बीएनएस) के अध्यक्ष आरके वर्मा और महामंत्री आरके निगम की मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन