फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Agra was the hottest district on Saturday amid humid heat, rain and storm forecast in these districts tomo

यूपी: उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को आगरा रहा सबसे गर्म जिला, कल इन जिलों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान

Sat, 31 May 2025 07:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 31 May 2025 07:46 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में शनिवार को आगरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। 

विज्ञापन
UP: Agra was the hottest district on Saturday amid humid heat, rain and storm forecast in these districts tomo
मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी गर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसून से पहले ही प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ जिलों में रविवार को हल्की आंधी व बारिश का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश भर के कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में मानसून से पहले ही हल्की बारिश व बदली से मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी व बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी व बूंदा बांदी का दौर जारी रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा घटेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इन जिलों में गरजेंगे बादल, वज्रपात की आशंका

पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकरनगर जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल व बदायूं के आस पास के इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा आगरा

प्रदेश में पांच सबसे गर्म शहरों में आगरा पहले नंबर पर रहा। शनिवार को आगरा में 42.1 (-0.3) डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके बाद उरई में 41.8 (-0.2) डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 41.6 (3.2) डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 41.5 (2.5) डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 41.1 (0.7) डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 

यूपी: प्रदेश के 51 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गिर सकते हैं ओले; अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed