फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Action against tax theft in Uttar Pradesh.

UP: फर्जी फर्मों से जुड़े जालसाज कारोबारी होंगे गिरफ्तार, अकेले यूपी में 3000 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी

Thu, 15 Aug 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Aug 2024 01:23 AM IST
सार

16 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान के लिए सेंट्रल जीएसटी और राज्य कर विभाग की टीमें तैयार हैं। केंद्र तथा राज्य जीएसटी अधिकारी संदिग्ध जीएसटीआईएन (जीएसटी पहचान संख्या) का तय समय में सत्यापन करेंगे।

विज्ञापन
UP: Action against tax theft in Uttar Pradesh.
- फोटो : istock

विस्तार

बोगस फर्में सरकारी राजस्व का मोटा चूना लगा रही हैं। अकेले यूपी में 3000 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का अनुमान है। 16 अगस्त से शुरू होने वाले वृहद जांच अभियान के दौरान जालसाजी में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रत्येक टीम के कामकाज की समीक्षा होगी, जिसमें टैक्स चोरी की रकम के साथ-साथ गिरफ्तारी की संख्या बतानी होगी।

विज्ञापन


राज्य कर विभाग को इस वर्ष 1.56 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सबसे बड़ी चुनौती टैक्स चोरी करने वालों का संगठित सिंडीकेट है। पिछले साल दो महीने तक चले जांच अभियान का असर दिखाई दिया था। करीब 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध जीएसटी चोरी से जुड़े करीब 29,273 फर्जी पंजीकरणों का खुलासा हुआ था। इस खुलासे से सरकार को पांच हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने से बच गया। इसे देखते हुए वरिष्ठ केंद्र और राज्य कर अधिकारियों वाली राष्ट्रीय समन्वय समिति ने दोबारा विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया।
विज्ञापन


16 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान के लिए सेंट्रल जीएसटी और राज्य कर विभाग की टीमें तैयार हैं। केंद्र तथा राज्य जीएसटी अधिकारी संदिग्ध जीएसटीआईएन (जीएसटी पहचान संख्या) का तय समय में सत्यापन करेंगे। अगर यह पाया गया कि जीएसटीआईएन फर्जी है या मौजूद ही नहीं है, तो कर अधिकारी पंजीकरण को निलंबित करने और रद्द करने तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को रोकने की कार्रवाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई के साथ मशीन लर्निंग जैसे हाईटेक टूल्स का इस्तेमाल
जांच टीमों के कई अधिकारियों से लैस किया गया है। फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पिछले वर्ष के अभियान के दौरान 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक इस बार ये संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इस एक वर्ष में विभाग में तकनीकी रूप से काफी बदलाव आए हैं। विशेष जांच टीम (एसआईटी) डाटा एनालिसिस कर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ-साथ मशीन लर्निंग जैसे हाईटेक टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed