यूपी: राहुल गांधी की नागरिकता मामले में एक नई याचिका दाखिल, फैसला होने तक विदेश यात्रा रोकने की मांग
Rahul Gandhi citizenship: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नई याचिका दाखिल की गई है। बीते दिनों कोर्ट ने एक याचिका निस्तारित की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामले में एक नई याचिका दाखिल करते हुए, उनकी नागरिकता को खत्म करने का आग्रह किया गया है। याचिका में यह भी निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि जब तक याचिका पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी जाए। याचिका कर्नाटक के एस विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्री अनुभाग में दाखिल की है। हालांकि, रजिस्ट्री ने सुनवाई के लिए अभी याचिका को पास नहीं किया है। रजिस्ट्री से पास होने के बाद ही कोई भी याचिका कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए पेश की जाती है।
विदित हो कि याची ने पहले भी राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामले में एक याचिका दाखिल की थी जिसको कोर्ट ने इसी 5 मई को निस्तारित करते हुए आदेश दिया था कि याची अन्य विधिक वैकल्पिक उपाय अपना सकता है, साथ ही उसने इस विषय पर जो प्रत्यावेदन केंद्र सरकार को दे रखा है, उसका भी सक्षम अधिकारी द्वारा परीक्षण किया जा सकता है।