{"_id":"61f81b4248c73b1cae581269","slug":"up-6626-new-patients-found-in-the-state-6946-discharged-18-deaths-active-cases-reduced-to-54836","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में 6626 नए मरीज मिले, 6946 डिस्चार्ज, 18 की मौत एक्टिव केस की संख्या घटकर 54836 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में 6626 नए मरीज मिले, 6946 डिस्चार्ज, 18 की मौत एक्टिव केस की संख्या घटकर 54836 हुई
Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
सार
अब 54836 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे में कुल 180978 सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 6626 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टिव केस 54836 में 52657 लोग होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को प्रदेश में 6626 नए मरीज मिले, जबकि 6946 डिस्चार्ज हुए हैं। 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई है। अब 54836 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे में कुल 180978 सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 6626 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टिव केस 54836 में 52657 लोग होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में दम तोडने वाले 18 लोगों में प्रयागराज, बिजनौर, गोंडा में दो-दो और गौतमबुद्ध नगर, झांसी, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजीपुर, बागपत, बलरामपुर, मैनपुरी, मिर्जापुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसी तरह नए मिले मरीजों में लखनऊ में 980, गौतमबुद्ध नगर में 358, झांसी में 629, गाजियाबाद में 239, प्रयागराज में 144, वाराणसी 208, कानपुर नगर 122, लखीमपुर खीरी 343, मेरठ 229, बुलंदशहर 133, बरेली 113, शाहजहांपुर 171, बिजनौर 120, मुजफ्फरनगर 104, देवरिया 140, महराजगंज 173 मरीज मिले हैँ। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन