फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 52 wetlands in the state will be developed under eco-tourism, consensus reached in a joint meeting... know

यूपी : ईको टूरिज्म के तहत विकसित होंगे प्रदेश के 52 वेटलैंड, संयुक्त बैठक में बनी सहमति...जानें प्रस्ताव

Fri, 12 Dec 2025 10:37 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 12 Dec 2025 10:37 PM IST
सार

लखनऊ के बीकेटी में हुई महापंचायत में राकेश टिकैत ने भूमि अधिग्रहण, 2013 से सर्किल रेट न बढ़ने, बीज कानून 2025, जीएम सीड, स्मार्ट मीटर और एमएसपी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा और बड़े आंदोलन का आह्वान किया।

विज्ञापन
UP: 52 wetlands in the state will be developed under eco-tourism, consensus reached in a joint meeting... know
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में वेटलैंड आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन व वन विभाग ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड मॉडल पर काम शुरू किया है। पर्यटन निदेशालय में शुक्रवार को हुई बैठक में दोनों विभागों की संयुक्त बैठक में 52 वेटलैंड को चिह्नित कर उन्हें एकीकृत पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने पर सहमति बनी। यह सहमति पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व वन, पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना की संयुक्त बैठक में बनी।

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश के चारों टाइगर रिजर्व, 10 रामसर साइट्स सहित कई वेटलैंड के एकीकृत विकास के निर्देश दिए गए। इसके तहत दुधवा, पीलीभीत, अमानगढ़, रानीपुर टाइगर रिजर्व और 10 रामसर साइट्स नवाबगंज पक्षी अभ्यारण्य उन्नाव, पार्वती आर्गा पक्षी अभ्यारण्य गोंडा, समान पक्षी अभ्यारण्य मैनपुरी, समसपुर पक्षी अभ्यारण्य रायबरेली, सांडी पक्षी अभ्यारण्य हरदोई, सरसई नावर झील इटावा, सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा, ऊपरी गंगा नदी ब्रजघाट से नरौरा विस्तार, बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य संत कबीर नगर और हैदरपुर वेटलैंड मुजफ्फरनगर को विश्वस्तरीय ईको टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना बनी।
विज्ञापन


इन स्थलों पर प्रवेश द्वार, नेचर ट्रेल, वॉच टावर, साइनेज, कॉटेज, कैंटीन, गज़ीबो, स्वागत कक्ष और आरओ सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण व सुदृढ़ीकरण किया जाएया। बैठक में ईको टूरिज्म गाइड, ड्राइवर और हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के प्रशिक्षण, पर्यटन स्थलों पर साइनेज लगाने और वन विभाग की सहमति से कंसल्टेंट नियुक्त करने जैसे बिंदुओं पर भी विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी, महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर, सचिव वन बी चंद्रकला, पर्यटन सलाहकार जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।

बर्ड फेस्टिवल का करेंगे आयोजन

सूर सरोवर आगरा, शेखा झील अलीगढ़, रपड़ी वेटलैंड फिरोजाबाद, सरसई नावर इटावा और लाख बहोसी कन्नौज के समग्र विकास के साथ एक रामसर साइट पर बर्ड फेस्टिवल आयोजित करने की भी योजना बनी। चंदौली के राजदरी-देवदरी वाटरफॉल और गोरखपुर प्राणी उद्यान में भी अवसंरचना विकसित होगी। ईको टूरिज्म बोर्ड जल्द ही पर्यटकों के लिए एआई चैटबॉट और मोबाइल एप लॉन्च करेगा। ओखला बर्ड सेंक्चुरी और सूरजपुर पक्षी विहार में भी सुविधाओं के विस्तार पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed