फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 4901 new corona patients found, 12263 discharged, 26 in 24 hours and three deaths in Lucknow

यूपी : कोरोना के 4901 नए मरीज मिले, 12263 डिस्चार्ज, प्रदेश में 24 घंटे में 26 और लखनऊ में तीन मौत

Tue, 01 Feb 2022 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Feb 2022 08:59 PM IST
सार

प्रदेश में 24 घंटे में 178893 सैंपल की जांच की गई जिसमें 4901 की रिपोर्ट पॉजिटिर्व आइ है। प्रदेश में कोरोना के कुल 47198 एक्टिव मामले है।

विज्ञापन
UP: 4901 new corona patients found, 12263 discharged, 26 in 24 hours and three deaths in Lucknow
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी।

विस्तार

प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट हो रही है, लेकिन मरने वालों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 4901 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12263 डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 178893 सैंपल की जांच की गई जिसमें 4901 की रिपोर्ट पॉजिटिर्व आइ है। प्रदेश में कोरोना के कुल 47198 एक्टिव मामले है। कोविड से दम तोडने वाले 26 मरीजों में लखनऊ में तीन, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, गोंडा में दो-दो और

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी, मेरठ, गोरखपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, देवरिया, उन्नाव, फतेहपुर, महराजगंज, जौनपुर,बलिया, चंदौली, महोबा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसी तरह नए मिले मरीजों में लखनऊ में 698, गौतमबुद्ध नगर में 287, गाजियाबाद में 261, प्रयागराज में 172, वाराणसी में 198, कानपुर नगर 114, बरेली 124, शाहजहांपुर 159, मुजफ्फरनगर 104, मुरादाबाद 105 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


झांसी में कोरोना से एक की मौत, 164 पॉजिटिव
झांसी जिले में कोरोना वायरस से फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा 2667 सैम्पलों की जांच में 164 संक्रमित सामने आए हैं। मौजूदा समय में 1922 एक्टिव किए हैं। जिसमें से 30 मेडिकल कॉलेज, 147 मिलिट्री अस्पताल, 34 जेल और 1395 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में एक हजार से कम नये केस, 698 में संक्रमण की पुष्टि, 2230 ने दी वायरस को मात
लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं लेकिन मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को लखनऊ में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामले एक हजार से कम मिले पर लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 17 मरीजों की जान चुकी है। वहीं कोरोना संक्रमण से लखनऊ में अब तक कुल मिलाकर 2668 मरीजों की जान गई है। लखनऊ में पहली मौत आलमबाग के निजी अस्पताल में भर्ती 59 वर्षीय पुरुष की हुई। उनको गुर्दे की गंभीर बीमारी थी और डायलिसिस चल रही थी। इलाज के दौरान मरीज की सांसें थम गईं। दूसरी मौत 32 वर्षीय महिला की है। महिला बलिया निवासी थी और बोनमैरा बीमारी से ग्रसित थीं। इसके अलावा 55 वर्षीय पुरुष की मौत भी हुई। मृतक बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी थे और हायपरटेंशन से ग्रसित थे।

चिनहट में सबसे ज्यादा मरीज
लखनऊ में मंगलवार को सबसे ज्यादा 122 मरीज चिनहट इलाके में मिले। इसके अलावा अलीगंज में 101 लोग वायरस की गिरफ्त में आए। इसी तरह इंदिरानगर में 68, सरोजनीनगर में 75 और आलमबाग में 68 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नये मरीजों में एक तिहाई के करीब कांटेक्ट ट्रेसिंग के हैं। यात्रा इतिहास, प्री सर्जिकल और हेल्थकयर वर्करों के संक्रमण का सिलसिला भी अभी तक जारी है।


दस हजार से कम हुए संक्रमित
लखनऊ में संक्रमण के मामले कम होने की वजह से अब सक्रिय मामलों की संख्या कम होने लगी है। मंगलवार को 2230 लोगों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 8812 रह गई है। इनमें से ज्यादातर मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहकर संक्रमण को मात दी है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर से होम आईसोलेशन में मरीजों की निगरानी की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed