फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 23 bus stands to be built on PPP model, work will be done on 17 in first phase

यूपी : पीपीपी मॉडल पर बनेंगे 23 बस अड्डे, पहले चरण में 17 पर काम होगा

Fri, 02 Jul 2021 11:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बैठक लेकर कहा कि इस कार्य को तेजी से किया जाए। साथ ही इस तरह की योजना बनाई जाए कि भविष्य में भी पीपीपी मॉडल पर विस्तार होता रहे।  

विज्ञापन
UP: 23 bus stands to be built on PPP model, work will be done on 17 in first phase
लखनऊ में पीपीपी मॉडल पर बना बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी सार्वजनिक सहभागिता पद्धति के तहत  उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 23 बस अड्डों को विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में 17 बस अड्डों को विकसित किये जाने की योजना है। इस संबंध में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बैठक लेकर कहा कि इस कार्य को तेजी से किया जाए। साथ ही इस तरह की योजना बनाई जाए कि भविष्य में भी पीपीपी मॉडल पर विस्तार होता रहे।  

विज्ञापन


गुरुवार को मुख्य सचिव ने वीडियोकांफ्रेंसिंग से उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों की बैठक ली जिसमें अपर मुख्य सचिव वित्त एवं प्रमुख सचिव नियोजन ने भी भाग लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि  आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसलिए उसी को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग प्वाइंट्स भी बनाए जाएं। 
विज्ञापन


बताया गया कि प्रथम चरण में 17 बस अड्डों कौशांबी (बस स्टेशन, डिपो कार्यशाला), गाजियाबाद साहिबाबाद (बस स्टेशन, डिपो कार्यशाला), ट्रांसपोर्ट नगर (आगरा), ईदगाह (आगरा), आगरा फोर्ट, मथुरा (पुराना), कानपुर सेंट्रल (झकरकटी), वाराणसी कैन्ट (बस स्टेशन, क्षेत्रीय एवं डिपो कार्यशाला), सिविल लाइन्स प्रयागराज, जीरो रोड प्रयागराज, विभूति खंड लखनऊ (बस स्टेशन, क्षेत्रीय एवं डिपो कार्यशाला), अमौसी (बस स्टेशन, डिपो कार्यशाला), चारबाग, सोहराब गेट मेरठ (बस स्टेशन, डिपो कार्यशाला), रसूलाबाद अलीगढ़ (बस स्टेशन/, डिपो कार्यशाला) एवं गोरखपुर को विकसित किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed