{"_id":"68562b64fccfd958be0e66be","slug":"up-213th-fir-of-fraud-lodged-against-ansal-company-cases-are-being-registered-continuously-for-the-last-two-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अंसल कंपनी पर लिखाई गई ठगी की 213वीं एफआईआर, पिछले दो महीनों से लगातार दर्ज हो रहे हैं मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अंसल कंपनी पर लिखाई गई ठगी की 213वीं एफआईआर, पिछले दो महीनों से लगातार दर्ज हो रहे हैं मामले
Sat, 21 Jun 2025 09:17 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:17 AM IST
सार
FIR on Sushant Golf City: अंसल कंपनी पर ठगी की 213वीं एफआईआर शुक्रवार को हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई। मालूम हो कि बीते दो महीनों से अंसल पर लगातार एफआईआर हो रही हैं।
विज्ञापन
अंसल लगातार विवादों में है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अंसल कंपनी के खिलाफ बुधवार को ठगी की 213वीं एफआईआर हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में वाराणसी के भोजुबीर टैगोर टाउन निवासी रेनू सिंह ने अंसल कंपनी के मालिक व अधिकारियों पर फ्लैट के नाम पर उनसे 18.97 लाख की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रेनू के मुताबिक, कई साल पहले उन्होंने हजरतगंज में राणा प्रताप मार्ग स्थित अंसल कंपनी के दफ्तर पहुंच कर 18.97 लाख में कंपनी से एक प्लॉट बुक कराया था। वर्षों बीत जाने के बाद भी कंपनी ने न प्लॉट पर कब्जा दिया और न रकम लौटाई। इस बीच उन्हें पता चला कि अंसल कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण से अप्रूव्ड जाली नक्शे बना कर लोगों को झांसे में लेती है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने अंसल के मालिक प्रणव व अधिकारियों से अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। रेनू ने वाराणसी में अपने इलाके के थाने में केस दर्ज कराने की कोशिश की, सफलता नहीं मिली। इस पर उन्होंने बुधवार को हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन