फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 16 fraudsters arrested for duping people of crores of rupees in the name of investing money in betting

UP: बेटिंग में रुपये लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 16 जालसाज गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा बरामद

Wed, 23 Jul 2025 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jul 2025 04:38 PM IST
सार

बेटिंग गेम में रुपये लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 16 जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक करोड़ 16 लाख रुपये व रुपये गिनने की मशीन सहित 54 मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
UP: 16 fraudsters arrested for duping people of crores of rupees in the name of investing money in betting
16 जालसाज किए गए गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोटस गेमिंग साइट व ऐप के माध्यम से बेटिंग गेम में रुपये लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गुडंबा पुलिस ने 16 जालसाजों को स्मृति अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक करोड़ सात लाख पचास हजार रुपये, 54 मोबाइल, दो नोट गिनने वाली मशीन और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


चार माह से लखनऊ में एक्टिव गैंग ने हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। जालसाजों के गैंग के तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'क्यों खड़े हो...', सिर्फ इतना ही पूछने पर होटल कर्मी की हत्या; प्रॉपर्टी डीलर ने महिला दोस्त संग मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूल में बिगड़ी छात्रा व छात्र की हालत, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, यहीं पर पांच दिन पहले हुई थी छात्रा की मौत


पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बताया कि डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम व गुडंबा पुलिस को एक इनपुट मिला था कि गुडंबा के स्मृति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 में कुछ युवक रहते हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने काम किया तो जानकारी मिली कि अपार्टमेंट में रहने वाले युवक ऑनलाइन बेटिंग गेम खिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

मंगलवार देर रात छापेमारी करते हुए पुलिस ने वहां से 16 जालसाजों छत्तीसगढ़ निवासी प्रमोद साहू, साजिद अंसारी, सुहैल अशरफ, टिकैश कुमार, सचिन कुमार, अभय मिश्र, अंश शर्मा, शंकर बाग, विनायक चौहान, मोहन सिंह, विजय साहनी, गुजरात निवासी राकेश कुमार, राकेश प्रहलाद, गोविंद भाई मंगलदास प्रजापति और गोविंद भाई को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर ने इस गैंग का खुलासा करने पुलिस टीम को एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed