फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 11th wetland declared a 'Ramsar Site', Etah's Patna Bird Sanctuary added to the world map; know its featur

यूपी: 11वां वेटलैंड 'रामसर साइट' बना, दुनिया के नक्शे में शामिल एटा का पटना पक्षी विहार; पीएम ने दी बधाई

Sat, 31 Jan 2026 11:59 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 31 Jan 2026 11:59 AM IST
सार

एटा का पटना पक्षी विहार रामसर साइट घोषित होने के साथ ही विश्व मानचित्र पर दर्ज हो गया है। यह उत्तर प्रदेश का 11वां वेटलैंड है। समृद्ध जैव विविधता वाले इस क्षेत्र में 178 पक्षी और 252 वनस्पति प्रजातियां पाई जाती हैं, जो पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती देंगी।

विज्ञापन
UP: 11th wetland declared a 'Ramsar Site', Etah's Patna Bird Sanctuary added to the world map; know its featur
रामसर नेटवर्क में दो और वेटलैंड्स शामिल - फोटो : X

विस्तार

एटा का पटना पक्षी विहार अब विश्व के नक्शे पर शामिल हो चुका है। पटना पक्षी विहार अब रामसर साइट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश का 11वां वेटलैंड है। जिसे रामसर साइट में शामिल किया गया है। इससे न केवल प्रदेश की जैव विविधता बल्कि पूरे देश के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती मिली है। पक्षी विहार में अब तक 178 पक्षी प्रजातियां और 252 वनस्पतियों की प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा स्थित पटना बर्ड सेंचुरी और गुजरात के कच्छ स्थित छारी-ढांड को रामसर साइट के रूप में मान्यता मिलने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा,ये मान्यताएं जैव विविधता को संरक्षित करने और महत्वपूर्ण इकोसिस्टम की रक्षा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "खुशी है कि एटा (उत्तर प्रदेश) में पटना बर्ड सेंचुरी और कच्छ (गुजरात) में छारी-ढांड रामसर साइट बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed