फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Rep case Government withdraws 'Y' category security from Unnao MLA Kuldeep Singh Sengar

उन्नाव रेप कांड: आरोपी विधायक सेंगर को बड़ा झटका, सरकार ने वापस ली वाई श्रेणी सुरक्षा

Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rep case Government withdraws 'Y' category security from Unnao MLA Kuldeep Singh Sengar
उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका लगा है। सेंगर की मुश्किलें कम होना का नाम नहीं ले रही हैं। अब सरकार ने सेंगर की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। 
विज्ञापन


बीजेपी विधायक सेंगर को यूपी सरकार की और से अब तक जो सुरक्षा दी जा रही थी वह वापस ले ली है। यूपी सरकार ने कुलदीप सेंगर की सुरक्षा में लगे वाई श्रेणी के गार्ड को वापस बुला लिया है। 
विज्ञापन


साथ ही घर पर तैनात सुरक्षा को भी हटा दिया गया है।  मालूम हो कि सपा सरकार में कुलदीप सिंह सेंगर को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। इसमें एक एचसीपी व तीन सिपाही उनके आवास और तीन सिपाही अंगरक्षक के रूप में तैनात किए गए थे।

Unnao Rep case Government withdraws 'Y' category security from Unnao MLA Kuldeep Singh Sengar
सपा से भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी सुरक्षा वापस होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं लेकिन भाजपा की सरकार बनने से शासन ने सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की।

8 अप्रैल को एक किशोरी ने विधायक पर दुष्कर्म और विधायक के दबाव में पुलिस की ओर से रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास पर परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके बाद प्रकरण चर्चा में आया था।

शासन ने सीबीआई जांच के आदेश दिए और विधायक पर पाक्सो ऐक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद शासन ने विधायक की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है।

उन्नाव पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक गोरखनाथ सिंह ने बताया कि शासन से आदेश के बाद विधायक की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed