फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Underpass will control workload

अंडरपास तैयार, खुलेगा जनेश्वर पार्क, विस्तार व कैंट का नया रास्ता

Mon, 19 Oct 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Underpass will control workload
अंडरपास तैयार, खुलेगा जनेश्वर पार्क, विस्तार व कैंट का नया रास्ता
विज्ञापन

गोमतीनगर से जनेश्वर मिश्र पार्क होते हुए गोमतीनगर विस्तार, शहीद पथ या कैंट आने-जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब लंबा रास्ता नहीं पकड़ना पड़ेगा।
वह सीधे होटल ताज के सामने वाली सड़क के जरिए आंबेडकर पार्क के बगल से होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क और फिर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए बनाए जा रहे अंडरपास का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के सामने पिपराघाट पुल के नीचे अंडरपास का रास्ता खुल रहा है। सिर्फ एप्रोच रोड बननी बाकी है, जिसे एलडीए बना रहा है।
उत्तर रेलवे लाइन के दिलकुशा-बाराबंकी प्रखंड के नीचे बना यह अंडरपास तीन विभागों क्रमश: सेतु निगम, रेलवे और एलडीए का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इसमें सेतु निगम व रेलवे का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एलडीए को पिपराघाट पुल के बगल से करीब सौ-डेढ़ सौ मीटर एप्रोच रोड बनानी है। खास बात यह कि पिपराघाट पुल के दूसरी ओर की रोड पहले से बनी हुई है।
मंडलायुक्त रंजन कुमार ने कुछ दिन पहले निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि दीपावली तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।
ये राह होगी आसान
अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों को जनेश्वर पार्क या उसके आसपास गोमतीनगर विस्तार के क्षेत्र में जाने के लिए सहारा ओवरब्रिज होते हुए जाना होता है, उनकी काफी दूरी कम हो जाएगी। साथ ही पिपराघाट पुल होते हुए कैंट जाने या फिर बंधा होते हुए स्टेडियम के पास से शहीद पथ पर पहुंचने की भी नयी राह खुलेगी। पार्क के पीछे सृजन विहार के निवासियों को भी नया रास्ता मिलेगा।
जल्द पूरा होगा काम
अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्र ने बताया कि एलडीए ने अपना एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। अंडरपास को पिपराघाट पुल से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही काम को पूरा कर दिया जाएगा।

मंगलवार से शुरू होंगे पुराने शहर के दो नए फ्लाई ओवर
पुराने शहर से हजरतगंज आने जाने की राह आसान करने के लिए नवनिर्मित दो फ्लाईओवरों का मंगलवार को लोकार्पण हो जाएगा। लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से रक्षा मंत्री व राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह और लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से करेंगे। लोकार्पण के बाद हुसैनगंज से डीएवी और हैदरगंज से मीना बेकरी राजाजीपुरम का फ्लाईआवर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि पुल पर यातायात शुरू हो जाने के बाद नाका, लालाकुआं, हैदरगंज से आने-जाने वालों को जाम से राहत मिलेगी। हुसैनगंज से डीएवी पुल की लागत 40.43 करोड़ और हैदरगंज मीना बेकरी पुल की लागत 123.89 करोड़ है। हालांकि, दोनों फ्लाई ओवर के नीचे की सर्विस रोड का काम अभी नहीं हुआ है। इस बारे में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी व सेतु निगम चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि पुल शुरू होने से सर्विस रोड पर लोगों के आवागमन का दबाव कम हो जाएगा, इसीलिए सड़क निर्माण का कार्य अगले दस दिन में कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed