फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two youths robbed an SUV on pretext of trial In Lucknow threw employee out of moving vehicle

Lucknow News: ट्रायल के बहाने दो युवक लूट ले गए एसयूवी, कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका

Thu, 28 Aug 2025 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 05:05 PM IST
सार

लखनऊ में दो युवक ट्रायल के बहाने एसयूवी लूट ले गए। कर्मचारी को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने एसयूवी को बरामद कर लिया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी घटना...

विज्ञापन
two youths robbed an SUV on pretext of trial In Lucknow threw employee out of moving vehicle
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के हरदोई रोड अंधे की चौकी स्थित पावर कार सेल नाम की दुकान से बुधवार की दोपहर दो युवक ट्रायल लेने के बहाने एसयूवी लूट ले गए। आरोपियों ने चलती गाड़ी से दुकान के कर्मचारी यासीन को नीचे फेंक दिया। पुलिस ने लूट की बात को गलत बताते हुए एसयूवी चोरी का केस दर्ज किया। इसके बाद देर रात एसयूवी बरामद कर ली। पुलिस घटना के पीछे लेनदेन का विवाद बता रही है।

विज्ञापन


ठाकुरगंज के बालागंज मरीमाता मंदिर निवासी मो. अलीम की अंधे की चौकी के पास पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त की दुकान है। अलीम के मुताबिक, छह महीने पहले एक एसयूवी बेचने के लिए ली थी। बुधवार दोपहर दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने एसयूवी खरीदने की बात कही। दोनों ने गाड़ी के ट्रायल के लिए कहा। 
विज्ञापन


इस पर दुकान का कर्मचारी यासीन ट्रायल के लिए दोनों युवकों के साथ चला गया। हरदोई रोड स्थित कसमंडी रोड पर आरोपी युवकों ने यासीन के साथ मारपीट की। उनको चलती गाड़ी से फेंककर एसयूवी लूट ले गए। यासीन ने खबर मालिक को दी। दुकानदार ने शिकायत पुलिस से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के पीछे लेनदेन का विवाद

इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि लूट व कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंकने की बात गलत थी। इस तथ्य के सामने आने पर गाड़ी चोरी का केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने गाड़ी को पारा इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि गाड़ी के पीछे लेनदेन का कुछ विवाद है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed