फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two year old girl died in an accident in lucknow

एसयूवी के दरवाजे से टकराई स्कूटी, दूर छिटकर गिरी मासूम ट्रैक्टर के नीचे आई, मौत

Wed, 10 Apr 2019 04:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 10 Apr 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
two year old girl died in an accident in lucknow
डेमो
लखनऊ के सरोजनीनगर में बीमा अस्पताल के पास मंगलवार शाम सड़क पर खड़ी एसयूवी चालक की लापरवाही से दो साल की मासूम रोशनी की मौत हो गई। रोशनी बड़ी बहन व मामी के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। स्कूटी एसयूवी के दरवाजे से टकरा गई। टक्कर लगते ही मामी-भांजी घायल हो गई। वहीं दूर छिटक कर गिरी मासूम ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनो वाहनों के चालक फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक ,मुंशीखेड़ा निवासी सुनील की बेटी नेहा मंगलवार शाम अपनी छोटी बहन रोशनी व मामी गुड़िया के साथ स्कूटी से चुंगी की ओर से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


स्कूटी गुड़िया चला रही थी, जबकि नेहा बहन को गोद में लेकर पीछे बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीमा अस्पताल के पास टाटा मोटर्स वर्कशॉप के सामने एक एसयूवी खड़ी थी। गुड़िया बगल से गुजर रही थी कि तभी एसयूवी ड्राइवर ने अचानक दरवाजा खोल दिया। बचने के लिए गुड़िया ने स्कूटी को दूसरी तरफ  मोड़ना चाहा लेकिन रफ्तार तेज होने की वजह से स्कूटी नियंत्रित नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों चालक फरार

स्कूटी कार के दरवाजे से टकरा गई। स्कूटी गिरने से गुड़िया और नेहा वहीं गिर गईं जबकि रोशनी छिटक कर सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया। बहन नेहा और मामी गुड़िया की आंखों के सामने ही रोशनी आखिरी सांसें ले रही थी। दोनों लोग चीख रहे थे।

इसी बीच ट्रैक्टर और एसयूवी के ड्राइवर भाग निकले। ट्रैक्टर और एसयूवी पुलिस के कब्जे में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टाटा मोटर वर्कशॉप के बाहर काफी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। अक्सर यहां हादसा होता है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक ,पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed