{"_id":"5cadc60dbdec221454121588","slug":"two-year-old-girl-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी के दरवाजे से टकराई स्कूटी, दूर छिटकर गिरी मासूम ट्रैक्टर के नीचे आई, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसयूवी के दरवाजे से टकराई स्कूटी, दूर छिटकर गिरी मासूम ट्रैक्टर के नीचे आई, मौत
Wed, 10 Apr 2019 04:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 10 Apr 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के सरोजनीनगर में बीमा अस्पताल के पास मंगलवार शाम सड़क पर खड़ी एसयूवी चालक की लापरवाही से दो साल की मासूम रोशनी की मौत हो गई। रोशनी बड़ी बहन व मामी के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। स्कूटी एसयूवी के दरवाजे से टकरा गई। टक्कर लगते ही मामी-भांजी घायल हो गई। वहीं दूर छिटक कर गिरी मासूम ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनो वाहनों के चालक फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक ,मुंशीखेड़ा निवासी सुनील की बेटी नेहा मंगलवार शाम अपनी छोटी बहन रोशनी व मामी गुड़िया के साथ स्कूटी से चुंगी की ओर से घर लौट रही थी।
स्कूटी गुड़िया चला रही थी, जबकि नेहा बहन को गोद में लेकर पीछे बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीमा अस्पताल के पास टाटा मोटर्स वर्कशॉप के सामने एक एसयूवी खड़ी थी। गुड़िया बगल से गुजर रही थी कि तभी एसयूवी ड्राइवर ने अचानक दरवाजा खोल दिया। बचने के लिए गुड़िया ने स्कूटी को दूसरी तरफ मोड़ना चाहा लेकिन रफ्तार तेज होने की वजह से स्कूटी नियंत्रित नहीं कर सकी।

Trending Videos
हादसे के बाद दोनों चालक फरार
स्कूटी कार के दरवाजे से टकरा गई। स्कूटी गिरने से गुड़िया और नेहा वहीं गिर गईं जबकि रोशनी छिटक कर सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया। बहन नेहा और मामी गुड़िया की आंखों के सामने ही रोशनी आखिरी सांसें ले रही थी। दोनों लोग चीख रहे थे।
इसी बीच ट्रैक्टर और एसयूवी के ड्राइवर भाग निकले। ट्रैक्टर और एसयूवी पुलिस के कब्जे में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टाटा मोटर वर्कशॉप के बाहर काफी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। अक्सर यहां हादसा होता है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक ,पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।