फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two trucks colloid in Maholi Sitapur.

Sitapur: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टकराए तेज रफ्तार ट्रक व कंटेनर, दो की मौत

Wed, 11 Sep 2024 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Sep 2024 03:46 PM IST
सार

सीतापुर के महोली में एक ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Two trucks colloid in Maholi Sitapur.
दो ट्रकों की आमने सामने हुई टक्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर महोली कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कारीपाकर गांव के निकट आमने-सामने हुई ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गयी व एक खलासी  गंभीर घायल हो गया। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र में कारीपाकर गांव के निकट बीती रात शाहजहांपुर से सीतापुर की तरफ गलत दिशा में जा रहे कंटेनर व सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गलत दिशा में जा रहा कंटेनर पलट कर दूसरी साइड में जा गिरा ।जिसमें कंटेनर चालक बागपत निवासी संजीव (45) की मौत हो गई। वहीं, खलासी अरशद मामूली रूप से चोटिल हुआ है। जबकि ट्रक चालक बरेली के गौसगंज बम्हौरा निवासी महावीर सिंह (35) की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


खलासी बदायूं निवासी अनिल (35) गंभीर घायल हुआ है जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को जेसीबी की मदद से हाईवे से किनारे किया है। वहीं, घायलों को सीएचसी व जिला मुख्यालय भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed