{"_id":"59bd40b14f1c1b9c688b4f09","slug":"two-terrorists-of-babbar-khalsa-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के दो वांटेड लखनऊ में गिरफ्तार, बब्बर खालसा के संपर्क में रहने का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के दो वांटेड लखनऊ में गिरफ्तार, बब्बर खालसा के संपर्क में रहने का शक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से पंजाब के दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अमनदीप और हरविंदर हैं। पंजाब में दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। इन दोनों को लखनऊ में एक धार्मिक स्थल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। दोनों की लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों लखनऊ में एक धार्मिक स्थल से पकड़े गए बलवंत सिंह ने पूछताछ में इन दोनों अपराधियों का नाम लिया था। हालांकि पंजाब पुलिस और एटीएस दोनों ही इसे गैंगस्टर का अपराधी बता रहे हैं, जिनकी लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि पंजाब पुलिस के अधिकारी दो अपराधियों का वारंट लेकर आए थे और उन्होंने एटीएस से मदद मांगी थी। इस पर एटीएस की एक टीम पंजाब पुलिस के साथ लगाई गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बब्बर खालसा से किसी तरह के लिंक की बात से इन्कार किया है। फिलहाल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद पंजाब पुलिस उन्हें लेकर पंजाब रवाना हो गई, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पीलीभीत में बनाया था ठिकाना
सूत्रों के अनुसार, अमनदीप और हरविंदर ने पीलीभीत में अपना ठिकाना बनाया हुआ था, जहां वे लंबे समय से रह रहे थे। सूत्रों का दावा है कि इन दोनों का संपर्क पूर्व में गिरफ्तार किए गए बलवंत सिंह से होता रहता था। मालूम हो कि बलवंत सिंह बब्बर खालसा के लिए काम करता था। उसकी निशानदेही पर बब्बर खालसा के खूंखार आतंकी जसवंत सिंह उर्फ काला को उन्नाव में एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया था।