फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two snakes found in zoo out of snakes home

जू में सांपघर के बाहर मिले दो अजगर

Mon, 23 Sep 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
two snakes found in zoo out of snakes home
लखनऊ। लखनऊ जू में रविवार सुबह सांपघर के बाहर दो भारी-भरकम अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय जू की सैर करने पहुंचे दर्शकों ने इन्हें देखा और जू के स्टाफ को सूचना दी। उपनिदेशक जू डॉ. उत्कर्ष शुक्ला के साथ स्टाफ के सदस्यों ने दोनों अजगरों को पकड़ कर काबू में किया। दोनों अजगर 10 फीट से अधिक लंबे और लगभग 35 किलो वजनी हैं। दोनों को सांपघर में रख दिया गया है। जू के सांपघर में अभी वयस्क और अवयस्क लगभग 55 अजगर और सांप हैं।
विज्ञापन

निदेशक बोले- सांपघर के बाहर के थे अजगर
निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि अजगर के बाहर होने की सूचना पर जब वे पहुंचे तो एक अजगर प्राणि उद्यान के खाली पड़े वनक्षेत्र और दूसरा नजदीक ही इमली के पेड़ पर था। उनका कहना है कि चूंकि दोनों ही सांपघर के नजदीक दिखे इसलिए लोगाें को गलतफहमी हो गई कि वे बाड़े से निकल कर भागे हैं। चूंकि जू प्रशासन ने एक दिन पहले ही बाड़ों के सौंदर्यीकरण के बाद अजगरों को यहां रखा था, इसलिए अजगरों के बाड़ों से निकलकर भागने की चर्चा सोशल मीडिया पर दिनभर चली। हालांकि जू प्रशासन का कहना है कि गिनती में सभी अजगर मौजूद थे। ये दोनों अजगर सांपघर से नहीं निकले थे बल्कि जू के वनक्षेत्र के हैं। उन्होंने बताया कि प्राणि उद्यान के 72 एकड़ से अधिक परिसर में 100 से अधिक मोर, 70 प्रजातियों के पक्षी, संापों की 6 प्रजातियां, सेही, सिवेट कैट, गिलहरी, नेवले जू के खुले वनक्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed