{"_id":"5824a4dd4f1c1bf67eb3a2b2","slug":"two-senior-ias-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दो आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दो आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार शाम को दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण तथा आयुक्त विकलांगजन निवेदिता शुक्ला वर्मा को यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) लखनऊ का महानिदेशक बनाया गया है।
जबकि, प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण महेश कुमार गुप्ता को निवेदिता को हटाने से रिक्त हुए पिछड़ा वर्ग व विकलांग कल्याण से जुड़े पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
निवेदिता को कुछ दिन पहले ही खाद्य प्रसंस्करण महकमे से हटाकर पिछड़ा वर्ग कल्याण की जिम्मेदारी दी गई थी, अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।