फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people died in accidents in different places in Ayodhya.

Accidents in Ayodhya: दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो की मौत व चार घायल

Sat, 06 Aug 2022 02:13 PM IST
ishwar ashish ishwar ashish
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:13 PM IST
सार

अयोध्या में दो स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। प्रथम हादसा थाना क्षेत्र के गनौली व द्वितीय हादसा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला गांव के पास हुआ।

विज्ञापन
Two people died in accidents in different places in Ayodhya.
हादसों के दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया है। वही दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग 3:30 बजे लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफ पुर गंगरेला गांव के समीप कल्याणी नदी के पास एक डबल डेकर बस लखनऊ की ओर जा रही थी।  अचानक उसमें कुछ खराबी आ जाने के कारण बस चालक पटरी के किनारे रोक कर उसकी रिपेयरिंग कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक लखनऊ की ओर ही जा रहा था। पास पहुंचते ही चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डबल डेकर बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बायां हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से बस आगे बढ़ गई और उसके नीचे काम कर रहे चालक के ऊपर से गुजर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरा हादसा पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर हुआ। गनौली पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक पटरी के किनारे खड़ा हुआ था कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में घायल शिवचंद (45) निवासी जलालपुर कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed