फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two hizbul terrorist take nine months training for conspiracy

हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों ने नौ महीने ट्रेनिंग लेकर रची आतंकी साजिश

Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
two hizbul terrorist take nine months training for conspiracy
सांकेतिक तस्वीर
यूपी को धमाकों से दहलाने की साजिश रचने के मामले में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के खिलाफ नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को लखनऊ की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इसमें दावा किया गया कि कमरुज जमां और ओसामा बिन जावेद ने नौ महीने की ट्रेनिंग लेकर यह साजिश रची थी। इनमें से कमरुज जमां गिरफ्तार है जबकि ओसामा भगोड़ा बना हुआ है।
विज्ञापन


इस मामले में एटीएस यूपी ने 12 सितंबर 2018 में दोनों आतंकियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें उन पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, यूपी के विभिन्न हिस्सों में आतंकी धमाके की साजिश रचने व अन्य आरोपों में धाराएं लगाई गई थीं। आतंकी संगठन हिजबुल इस हमले की तैयारी कर रहा था। बाद में एनआईए ने 24 सितंबर को फिर से यह दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


कमरुज जमा (39) के अन्य नाम डॉ. हुरैराह व कमरुद्दीन भी हैं। वह असम के होजाई जिले में जमुनामुख का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरा आरोपी ओसामा बिना जावेद (23) भगोड़ा है और जम्मू-कश्मीर के दक्षिण किश्तवार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जशीट में दावा : किश्तवार के जंगलों में दी गई आतंक की ट्रेनिंग

अदालत में दायर चार्जशीट के मुताबिक दोनों आतंकियों ने हिजबुल में शामिल होकर जून 2017 से मार्च 2018 के दौरान हथियारों की ट्रेनिंग ली। इसमें हिजबुल के सदस्यों किश्तवार निवासी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सुरुरी और हजारी उर्फ रियाज अहमद ने मदद की थी। ट्रेनिंग किश्तवार के जंगलों में हुई थी। इसके बाद कमरुज जमां को यूपी और असम में आतंकी हमले के टारगेट निर्धारित करने और छिपने का स्थान तलाशने का काम दिया गया।

फेसबुक पर एके-47 के साथ दिखा, फिर भाग गया
कमरुज की एक फोटो 8 अप्रैल 2018 को एके-47 राइफल के साथ सोशल मीडिया पर दिखी। इसे हिजबुल के आतंकी मन्नान वानी फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया था। मन्नान मारा जा चुका है। कमरुज को गिरफ्तारी का डर था, इस वजह से बांग्लादेश भाग गया। हालांकि वह ओसामा और एक अन्य रियाज नाइकू के संपर्क में था। नाइकू कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का ऑपरेशन कमांडर बताया जाता है। आपस में संपर्क के लिए आतंकी ब्लैकबेरी मैसेंजर चैट का उपयोग कर रहे थे।

भारत लौटा और कानपुर में मंदिरों की ली टोह

अगस्त के पहले हफ्ते में कमरुज भारत लौटा और कुछ समय असम में रहा। 25 अगस्त 2018 को ओसामा और नाइकू के निर्देश पर वह कानपुर पहुंचा। यहां कुछ पुराने मंदिरों की टोह ली ताकि आतंकी हमला किया जा सके। वह हथियार और विस्फोटक भी जमा कर रहा था, ताकि आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। यहीं से उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा एनआईए ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच भगोड़े आतंकियों जहांगीर, हजारी व अन्य के खिलाफ भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed